{"_id":"5743e6ee4f1c1b152c69079e","slug":"high-cut-off-of-clat-give-tension-to-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट की हाई कटऑफ बनी मुसीबत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
क्लैट की हाई कटऑफ बनी मुसीबत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 May 2016 11:01 AM IST
सार
- 169 अंक पर अवि चौकियाल को ऑल इंडिया 79वीं रैंक
- गत वर्ष 121 अंक वाले अभ्यर्थी को मिली थी ऑल इंडिया 29वीं रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) में इस साल हाई कटऑफ से युवाओं को झटका लगा है। हालांकि दून के अवि चौकियाल ने क्लैट में ऑल इंडिया 79वीं रैंक हासिल की है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल ऑल इंडिया रैंक का क्राइटेरिया छात्रों के लिए मुसीबत साबित हुआ।
विज्ञापन
क्लैट का आयोजन राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ ने आठ मई को देशभर में किया। रविवार की देर रात क्लैट का रिजल्ट जारी हो गया। प्रदेश में अवि चौकियाल ने परीक्षा में 199 में से 169 अंक हासिल करके ऑल इंडिया 79वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
गत वर्ष प्रदेश के अपूर्व जैन ने 200 में से 121 अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया 29वीं रैंक हासिल की थी। इस साल हार्ड इवेल्यूएशन की वजह से कोई भी प्रदेश का युवा टॉप 50 में जगह नहीं बना पाया। दून की कृतिका डोभाल ने परीक्षा में 151.5 अंकों के साथ ऑल इंडिया 287वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
आर्यन त्यागी ने परीक्षा में 150.25 अंकों के साथ 347वीं रैंक हासिल की। प्रदेश के कई और युवाओं ने इस साल परीक्षा में कामयाबी हासिल की। कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल ने बताया कि पेपर आसान होने की वजह से कटऑफ बेहद ऊंची गई है। इस वजह से अच्छे स्कोर करने के बावजूद छात्र रैंक में पिछड़ गए।