{"_id":"5dbc5c2d8ebc3e014d68313d","slug":"governor-will-be-welcomed-with-the-poona-dance-gopeshwar-news-drn32463851","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि दीक्षांत समारोह: पौंणा नृत्य से हुआ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का स्वागत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्रीदेव सुमन विवि दीक्षांत समारोह: पौंणा नृत्य से हुआ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का स्वागत
Sat, 02 Nov 2019 02:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपश्वर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
श्रीदेव सुमन विवि का दूसरा दीक्षांत समारोह आज गोपेश्वर परिसर में हुआ। समारोह में कुलाधिपति/राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का स्वागत पौंणा नृत्य से हुआ। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य रहीं। पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर राज्यपाल विवि परिसर में पहुंचीं। यहां करीब दस मिनट तक भोटिया जनजाति के पौणा नृत्य से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद समारोह का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान गढ़वाल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पद्म विभूषित चंडी प्रसाद भट्ट, लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए पद्मश्री बसंती बिष्ट और कृषि उत्थान व सामूहिकता के विकास के लिए महेंद्र कुंवर को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन