फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Events Coverage ›   Counted the achievements of Yogi government for four and a half years

Mau Ground Report: योगी सरकार ने मऊ को दी स्टेडियम की सौगात, छोटे शहर से बन रहे नेशनल स्टार

Mon, 20 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Counted the achievements of Yogi government for four and a half years
सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता करती एमएलसी डा सरोजनी अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा जनप्रतिनिधियों ने योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। सर्किट हाउस में भाजपा एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल और नगर निगम में महापौर ने प्रेसवार्ता करके प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान किया।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास किया। सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना का कार्य शुरू हुआ। कहा कि 120 करोड़ से बेहट में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में सात करोड़ से सिंथेटिक ट्रैक बनाया। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाए। जिले में 215 करोड़ से 13 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। 18 करोड़ 40 लाख से सात पेयजल परियोजनाओं पर काम हो रहा है। जिले में अपराधियों की संपत्ति जब्त की। प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी, विपिन कुमार, संदीप रावत, दुष्यंत यादव, नीरज शर्मा, संजय लाला, ठाठ सिंह, उमेश धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम में महापौर संजीव वालिया ने कहा साढ़े चार वर्ष में सहारनपुर सहित पूरे प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। निगम क्षेत्र में 840 सड़कें और 155 नाले बनाए। 50 पार्कों के सुंदरीकरण के टेंडर स्वीकृत हुए। लाखों पौधे रोपित किए। पहले 140 कूड़ा डलावघर थे, अब सिर्फ 37 हैं। बेहट रोड पर कूड़े के लिए 51 बीघा भूमि पर डपिंग जोन बनाया जा रहा है। गो-अंत्येष्टि स्थल बनाने के साथ गोमूत्र से फिनायल बनाने का प्लांट लगाया। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था शुरू हुई। विपक्ष के लोग हाउस टैक्स बढ़ने का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जबकि निगम ने टैक्स में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गंगोह बस अड्डे को मानक मऊ में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली गई है। मेडिकल कॉलेज को आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए जांच मशीन दी गई। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया है। इस मौके पर पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि सहारनपुर विश्वविद्यालय की सौगात प्रदेश सरकार ने दी है। उनके साथ ही पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, किशोर शर्मा, अमित गगनेजा ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इस मौके पर गौरव गर्ग, मयंक गर्ग, सुरेंद्र धवन, रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed