{"_id":"61caf777e5be9b200a1c5332","slug":"jaunpur1640691575","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नीम के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीम के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। थाना क्षेत्र के बडागांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव उसके घर के बगल स्थित नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बडागांव (बकतरिया) निवासी सुरेंद्र बिंद की पुत्री प्रीति (17) का शव सोमवार की रात करीब दस बजे घर के बगल स्थित नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता लोगों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया। परिवार वाले पंचनामा करके शव को दफनाना चाहते थे। लेकिन, घटना को लेकर तरह-तरह के संदेह जताए जाने की वजह से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में किशोरी की लाश मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
-----
विज्ञापन