कार्यों को पूरा कराने की हिदायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा कि डीपीआरओ सीराम जायसवाल को सोडिक हाट का निर्माण 15 दिन के अंदर करा लें। जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह विभाग द्वारा कराए गए कार्यो का बोर्ड लगवा लें। एडीओ कृषि को लाभार्थी के साथ फोटोग्राफ एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी को खरीफ की फसल में लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों मे से 50 लाभार्थियों से मोबाइल पर बातकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
उन्होंने परियोजना वर्ष पचंम के ग्रामाें के वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका सम्वर्धन एवं सुदृढ़ीकरण हेतु लाइवली हुड सपोर्ट फण्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की। पशुपालन विभाग द्वारा चिकित्सा शिविरों एवं प्रदर्शन,कृषि विभाग व सिचाई विभाग द्वारा कराए गए प्रदर्शनों की समीक्षा की।
साथ ही कार्यदायी विभागों एवं उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी को निर्देशित किया कि अन्य विभाग और ऊसर भूमि सुधार विभाग द्वारा एक ही कार्य पर कार्य न कराने की जांच करके रिपोर्ट सीडीओ को उपलब्ध कराएं। बैठक में पीडी तेज प्रताप मिश्र, एक्सईएन सिचाई एसके सिंह, एक्सईएन विद्युत बीबी सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।