{"_id":"56e46fe94f1c1be5798b4568","slug":"gold-traders-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों ने जुलूस निकाल जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों ने जुलूस निकाल जताया विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
एक्साइज बढ़ाने के विरोध में चहारसू चौराहे पर भैंस के आगे बांसुरी बजाकर विरोध जताते सराफा कारोबारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने और पैन नंबर अनिवार्य किए जाने के विरोध की आग धीरे-धीरे जिले में फैलनी प्रारंभ हो गई है। जनपद मुख्यालय पर ही नहीं शनिवार को केराकत में बैठक कर सराफा कारोबारियों ने तीन दिन तक दूकान बंद रखने का निर्णय लिया। वहीं खेतासराय में बाइक से जुलूस निकाल कर रोष प्रकट किया गया।
सराफा एसोसिएशन के नेतृत्व सराफा कारोबारियों ने शनिवार को भी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। साथ ही कसेरी बाजार स्थित कैंप कार्यालय में भैंस के आगे बीन बजाकर एक्साइज ड्यूटी और पैन नंबर अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। विरोध करने वालों में अध्यक्ष मनोज गांधी, अरविंद बैंकर, मधुसूदन बैंकर, विमल सेठ, बंशीधर वर्मा, उमाशंकर सेठ, सरजूप्रसाद सेठ, दिनेश सेठ, आनंद सेठ, श्रवण श्रीवास्तव, जमाल व गौतम सोनी आदि रहे।
केराकत संवाददाता के अनुसार- केराकत के सराफा संघ की बैठक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के आवास पर हुई। इसमें व्यवसाईओं ने तीन दिन तक अपनी-अपनी दुकानें बन्द रखने का निर्णय लिया। बैठक में प्रदीप जायसवाल, राजेश साहू, संजय साहू, अजीत गुप्ता, राजकुमार सेठ, भानु सेठ, संजय कमलापुरी, अभय, प्रेमचंद सेठ, बच्ची विश्वकर्मा, पंकज कसौधन,अमित सेठ, अजय सेठ, प्रभात, कमला व आजाद गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
खेतासराय संवाददाता के अनुसार खेतासराय के स्वर्ण व्यवसायियों ने बाइक से जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार द्वारा स्वर्ण व्यवसाईयों पर लगाए गए एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया। इस दौरान स्वर्ण व्यवसाईयों ने दिन भर अपनी दुकानें बन्द रखी। इस मौके पर राकेश कुमार सोनी, चन्दन सोनी, प्रमोद कुमार सोनी, सुरेश सोनी,अरविन्द सोनी, वसीम अहमद, अरुण सेठ, नीरज सोनी व दिनेश सोनी आदि रहे।