{"_id":"56dc48624f1c1b67458b4577","slug":"fair-on-mahashivratri-will-be-organized-at-122-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 122 जगहों पर लगेगा शिवरात्रि मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 122 जगहों पर लगेगा शिवरात्रि मेला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 06 Mar 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्री की तैयांरियों के तहत पूरे दिन मंदिरों की सफाई होती रही।
- फोटो : shivharsh
महाशिवरात्रि पर शहर में सोमवार को 122 स्थानों पर मेला लगेगा। श्रद्धालुओं और मेला परिसर की सुरक्षा में पीएसी के साथ ही 750 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
शिवरात्रि में अफवाह फैलाकर विवाद खड़ा करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। अराजक तत्वों से निपटने के लिए सुरक्षा में 60 दरोगा, चार महिला दरोगा, 450 सिपाही, डेढ़ कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बीट सिपाही संबंधित क्षेत्र के शिवमंदिरों पर सुबह से ही मौजूद रहेंगे।
हल्का दरोगा से भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। महादेव झारखंडी, तिवारीपुर के बसियाडीह, मानसरोवर, राजघाट में मुक्तेश्वरनाथ, गोरखनाथ मंदिर के साथ ही में लच्छीपुर, गुलरिहा के बरगदही शिव मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही दो शिफ्ट में सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। यहां पर डीएफएमडी, एचएफएमडी के साथ ही डॉग स्क्वायड टीम की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
रविवार रात एसएसपी के निर्देश पर शहर के होटल, रेलवे स्टेशन के आसपास सीओ क्राइम ने सघन चेकिंग कराई। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि शिवरात्रि को सकुशल निपटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहरवासियों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।