{"_id":"56df1bd84f1c1b04798b46b0","slug":"world-cultural-festival-deployed-in-teams-of-national-disaster-response-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल में तैनात होंगी एनडीआरएफ टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल में तैनात होंगी एनडीआरएफ टीमें
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में यमुना किनारे होने वाले श्रीश्री रविशंकर की संस्थान आर्ट ऑफ लिविंग के वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल में सुरक्षा के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात रहेंगी। 11 से 13 मार्च तक होने वाले फेस्टिवल में आठवीं बटालियन एनडीआरएफ गाजियाबाद की तीन टीमों की तैनाती प्रस्तावित है।
विज्ञापन
यमुना किनारे कार्यक्रम होने से बाढ़ राहत की टीमों के साथ देश-विदेश से कई वीवीआईपी के जुटने के कारण केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिक व न्यूक्लियर (सीबीआरएन) सुरक्षा टीम भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
एनडीआरएफ हेडक्वार्टर केनिर्देश पर टीमों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। फिलहाल आठवीं बटालियन को तीन से तीन टीमों के लिए अभी सूचना प्राप्त हुई है। बटालियन को लिखित आदेश मिलते ही टीमों को तैनात करने की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
यमुना किनारे कार्यक्रम होने के चलते बाढ़ राहत की भी एक टीम कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगी। कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल के लिए अभी हेडक्वार्टर से मौखिक निर्देश प्राप्त हुए हैं। लिखित में आदेश मिलने के साथ ही टीमों की तैनाती को लेकर कार्यवाई शुरू कर दी जाएगी।