{"_id":"56d9be314f1c1bb3048b4910","slug":"good-work-merrut-ghaziabad-police-despute","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडवर्क का चक्कर, मेरठ-गाजियाबाद पुलिस में खींचतान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुडवर्क का चक्कर, मेरठ-गाजियाबाद पुलिस में खींचतान
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के स्कूल संचालक के ड्राइवर को अगवा कर कार लूटने के मामले में गाजियाबाद और मेरठ पुलिस में खींचतान शुरू हो गई है। मामला मेरठ के एक सीनियर पुलिस अधिकारी के संज्ञान में भी पहुंचा है।
विज्ञापन
दोनों जिलों की पुलिस इसे अपना गुडवर्क बताने में जुटी है। शुक्रवार को भी सिहानी गेट पुलिस अन्य लुटेरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दूसरी तरफ, मेरठ पुलिस के हत्थे चढे़ बदमाश से उसके साथियों के बारे में ब्यौरा जुटा रही है। गाजियाबाद पुलिस ने भी उनसे जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
बुधवार रात हापुड़ निवासी स्कूल संचालक पंकज अग्रवाल के ड्राइवर अमित शर्मा को कार में अगवा कर तीन बदमाशों ने कार लूट ली थी। कार का पीछा कर लुटेरों को गिरफ्तार करने में जब गाजियाबाद और मेरठ पुलिस फेल हो गई तो पंकज अग्रवाल ने जीपीएस के जरिए कार रोक दी थी।
विज्ञापन
एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम का दावा है कि मेरठ में पीवीआर मॉल के बाहर स्कूल मालिक की कार को मेरठ पुलिस ने बरामद किया, एक लुटेरे को भी वहां से हिरासत में लिया है। इस दौरान सिहानी गेट पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
सूत्रों का दावा है कि पकडे़ गए लुटेरे के जरिए सिहानी गेट पुलिस अपना गुडवर्क बनाना चाहती थी, लेकिन मेरठ पुलिस ने लुटेरे को गाजियाबाद पुलिस के हवाले नहीं किया, वह इस मामले में अपना गुडवर्क दिखाना चाहते हैं।