फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   Community Awareness Program teach tricks disaster

आपदा से निपटने के गुर सिखाएगा कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम

Wed, 09 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Community Awareness Program teach tricks disaster
एनडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला

आपदा के वक्त जोखिमों को कम से कम करने और आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से एनडीआरएफ कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाएगी। हरियाणा के झज्जर में अगले सप्ताह से कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


प्रोग्राम में एनडीआरएफ की ओर से आपदा राहत और बचाव कार्य से जुड़े विशेष व्याख्यान और प्रशिक्षण प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। प्रोग्राम का उद्देश्य किसी भी आपदा के वक्त आम जनमानस को जागरूक कर उनकी सहभागिता बढ़ाना है।
विज्ञापन


कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम झज्जर के स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय प्रशासन के साथ सिविल डिफेंस, स्थानीय एनजीओ, फायर सर्विस, पुलिस आदि को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर के विभिन्न क्षेत्रों और संस्थानों में विशेष लेक्चर और ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मॉक ड्रिल के जरिए राहत-बचाव कार्य की जानकारी भी दी जाएगी। कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि  नेशनल लेवल के कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम का मकसद लोगों को आपदा से निपटने के लिए तैयार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed