फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP will make people realize that Ram belongs to Muslims also

शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान : भाजपा कराएगी अहसास- मुस्लिमों के भी हैं राम, अल्पसंख्यक मोर्चा ने बनाई रणनीति

Sun, 07 Jan 2024 11:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित मुद्गल, लखनऊ
अमित मुद्गल, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:18 AM IST
सार

इसी दोहे के सार को मंत्र बनाकर भाजपा ‘शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान’ में जान फूंकेगी। मुस्लिम महिलाओं को लेकर 12 जनवरी से शुरू किए जा रहे इस अभियान के जरिये राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुस्लिम भागीदारी की रूप रेखा सुनिश्चित करने पर मंथन होगा।

विज्ञापन
BJP will make people realize that Ram belongs to Muslims also
Ram Hanuman - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राम नाम जान्यो नहीं, जान्यो सदा उपाधि, कहि रहीम तिहिं आपुनो, जनम गंवायो वादि। अकबर के नवरत्नों में शुमार विख्यात कवि रहीम इस दोहे में कहते हैं कि जिसने राम का नाम धारण न कर अपने धन, पद और उपाधि को ही जाना और राम के नाम पर विवाद खडे़ किये उनका जन्म व्यर्थ है। वे केवल वाद-विवाद कर अपना जीवन नष्ट करते हैं। इसी दोहे के सार को मंत्र बनाकर भाजपा ‘शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान’ में जान फूंकेगी।

विज्ञापन


मुस्लिम महिलाओं को लेकर 12 जनवरी से शुरू किए जा रहे इस अभियान के जरिये राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुस्लिम भागीदारी की रूप रेखा सुनिश्चित करने पर मंथन होगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मुस्लिम महिलाओं के साथ शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान 12 जनवरी से शुरू होगा। लखनऊ से शुरू हो रहे इस अभियान का नारा है ‘ना दूरी है, ना खाई है, मोदी हमारा भाई है...’। हर जिले में इस अभियान के तहत सभाएं होंगी। अभियान में केंद्र सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, जिनसे मुस्लिमों को खास लाभ हुआ है। 
विज्ञापन


इसके अलावा तीन तलाक के मामले पर मुस्लिम महिलाओं को जोड़ा जाएगा और बताया जाएगा कि उसका कितना लाभ उन्हें हुआ। अभियान के जरिये बीजेपी ये जानना चाह रही है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुस्लिमों की क्या भागीदारी हो सकती है। सबसे बड़ा मंथन इस पर होगा कि मदरसों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कैसे जोड़ा जाए। क्या कुछ मदरसों में दीप जलाने जैसा आयोजन किया जा सकता है या फिर मुस्लिम अपने आवास पर दीप जलाएं, ऐसा कुछ किया जा सके। हालांकि मोर्चा ने अक्षत वितरण में खुद को शामिल नहीं किया है पर इसी तरह का कोई कार्यक्रम करने की महिलाओं की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चा 12 जनवरी से शुक्रिया मोदी भाईजान अभियान का आगाज लखनऊ से कर रहा है। जिसमें हम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुस्लिम हित में लिए गए बड़े फैसलों के बारे में बताएंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यदि कोई मुस्लिम सकारात्मक पहल करता है तो इसमें बुराई क्या है। प्रत्येक संभावना पर मंथन होगा।
-कुंवर बासित अली, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed