{"_id":"56df21584f1c1b9a7a8b459c","slug":"sp-will-declare-list-of-cadidate-of-state-election-after-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों की पहली लिस्ट होली के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों की पहली लिस्ट होली के बाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
सपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र टीपू (अखिलेश यादव)की 2017 की फौज तैयार करने के लिए सैनिकों की परख में जुट गए हैं। उन्होंने सपा नेताओं को संकेत दिए हैं कि विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवारों की पहली लिस्ट होली के बाद आउट कर दी जाएगी।
जिले की तीन विधानसभा सीटों पर बदलाव तय माना जा रहा है। डिबाई और शिकारपुर से सपा के विधायक क्रमश: गुड्डू पंड़ित और मुकेश शर्मा है। उनको बदलने का फैसला पार्टी शायद ही ले। अनूपशहर से पूर्व प्रत्याशी हिमायत अली को फिर मैदान में उतारने के संकेत जिला संगठन को दे दिए गए हैं।
बुलंदशहर सदर पर पूर्व प्रत्याशी सुजात आलम की सक्रियता के चलते बदलाव शायद हो। खुर्जा में नए नाम पर विचार चल रहा है। स्याना में पूर्व प्रत्याशी ठाकुर सुनील सिंह के दल बदलने की अटकलों के चलते नए नाम पर भी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
सिंकदराबाद में आजम खान के करीब पूर्व प्रत्याशी बदरुल इस्लाम और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के दामाद में खींचतान तय हैं। अटकलें हैं कि विवाद से बचने के लिए यहां नए नाम पर भी विचार मुमकिन हैं।