{"_id":"56e31e6e4f1c1b7c228b459c","slug":"farmer-murdered-deadbody-thrown-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर किसान की हत्या, बंबे में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर किसान की हत्या, बंबे में फेंका शव
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
हत्या21
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर निवासी किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव शेरपुर स्थित बंबे में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है।
ग्राम शेरपुर के लोगों ने सुबह करीब 10.00 बजे बंबे में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। भीड़ में मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त पास के ही गांव तिलबेगमपुर निवासी खलील के रूप में की।
मृतक के बेटे शहजाद ने बताया कि उनके पिता खलील(50वर्ष) पुत्र रियासत अली खेती बाड़ी करते थे। खाली समय में फैक्ट्रियों में अस्थाई रूप से मजदूरी किया करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह घर से मजदूरी पर जाने के लिए कह कर गए थे।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी प्रभात कुमार बालियान ने बताया कि खलील की गला रेतकर कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बेटे शहजाद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है।