{"_id":"56d9bfa64f1c1ba9048b492f","slug":"cm-fighting-death-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत से लड़ रहे सीएम के रिश्तेदार, लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत से लड़ रहे सीएम के रिश्तेदार, लगाई गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते के काटने से शरीर में रैबीज फैलने के कारण मुख्यमंत्री के दूर के रिश्तेदार मौत से जंग लड़ रहे हैं। सपा में कई अहम पदों पर रह चुके पीड़ित अब उपचार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कहीं से कोई मदद नहीं होने के कारण उन्होंने अब सीधे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गुलावठी क्षेत्र के गांव कैथाला निवासी नरेंद्र यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दूर के रिश्तेदार हैं। वह लंबे समय से पार्टी से भी जुड़े रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले नरेंद्र को कुत्ते ने काट लिया था। किसी कारणवश रैबीज का इंजेक्शन लगने में देरी हो गई।
विज्ञापन
धीरे-धीरे रैबीज नरेंद्र के शरीर में फैलने लगा। अब नरेंद्र के पूरे शरीर में रैबीज के वायरस फैल गया है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण नरेंद्र उपचार भी ठीक प्रकार से नहीं करा पा रहे हैं। बता दें कि रैबीज का उपचार काफी महंगा और बड़े अस्पतालों में होता है।
विज्ञापन
नरेंद्र ने मुख्यमंत्री को भावनात्मक पत्र लिखते हुए मदद की गुहार लगाई है। नरेंद्र का कहना है कि पीड़ा सहन नहीं हो रही है, बेहतर है कि जहर का इंजेक्शन लगाकर मृत्यु दे दी जाए।