फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   FIR on absent medical staff

बिना बताए ड्यूटी से गायब डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ एफआईआर

Fri, 03 Apr 2020 09:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जारी लॉकडाउन के बीच जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। तो वहीं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लापरवाही की जा रही है। शुक्रवार को डीएम और एसएसपी ने औचक रूप से जिला अस्पताल में बने कोरोना आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। तो सीएमएस सुकुमार अग्रवाल ने डीएम को बताया कि डॉक्टर सुधारानी, स्टाफ नर्स राजकुमारी जोशी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भूपेंद्र वाला 20-22 मार्च से बिना बताए ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न हो रही है। डीएम ने इन स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकते हुए एपेडेमिक एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां कोरोना से संबंधित मरीजों के लिए 60 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां उन्होंने चिकित्सकों की ड्यूटी रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कमी न आने पाए। जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। डीएम ने स्वयं सीएमओ कंट्रोल रूम के नंबर 05832-266441 पर कॉल करके चेक किया। उन्होंने उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि वार्ड की बैरिकेडिंग कराने और सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानों ने डीएम राहत कोष में जमा किया मानदेय
कोरोना महामारी को देखते हुए जिले के 1038 प्रधानों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। सभी प्रधानों ने प्रतिमाह मिलने वाले 3500 रुपये के मानदेय को डीएम राहत कोष में जमा कराने के लिए डीएम को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed