फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two cousins killed in road accident

सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

Sat, 12 Mar 2016 12:31 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 12 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की गुरुवार देर रात रात फतेहपुर-भगौली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौत हो गई। छोटे भाई की 23 अप्रैल को शादी होने वाली थी। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को स्थानीय लोग सीएचसी फतेहपुर ले गए।

विज्ञापन


वहां पर डॉक्टरों ने बड़े को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटे भाई को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी भी मौत हो गई।  दोनों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरखापुरवा निवासी राजेंद्र रावत (22) पुत्र शिवशरण अपने चचेरे भाई मनोहर (23) पुत्र खेलावन गुरुवार को भगौली मार्ग पर झांसा गांव निवासी योगेंद्र की पुत्री की शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गए थे। गुरुवार देर रात करीब एक बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे कि फतेहपुर-भगौली मार्ग पर मदनपुर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन समेेेेत मौके से भाग निकला। दुर्घटना के दौरान बाइक चालक राजेंद्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनेां को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोहर की हालत में सुधार न होते देख उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी भी मौत हो गई।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed