फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir Live : परिसर भ्रमण के बाद... रामलला का विग्रह गर्भ गृह की चौखट पर, आज विराजेंगे आसन पर

Thu, 18 Jan 2024 06:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 18 Jan 2024 06:49 AM IST
खास बातें

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live News in Hindi : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान मंगलवार से प्रारंभ हुआ था। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya Live News Ram Temple Pran Pratishtha Ceremony 22 January Invitation Guest List
रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:48 AM, 18-Jan-2024

क्लॉक टॉवर पर श्रीराम

देहरादून शहर में क्लॉक टॉवर पर लेजर लाइट के माध्यम से भगवान राम की तस्वीरें पेश की जा रही हैं।
04:53 AM, 18-Jan-2024

लता मंगेशकर चौक पर कमांडो तैनात

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर यूपी एटीएस के कमांडो तैनात किये गये हैं। 
विज्ञापन
12:23 AM, 18-Jan-2024

मंदिर में रामलला

रामलला - फोटो : अमर उजाला
रामलला के विग्रह को मंदिर में सुरक्षित उतार कर गर्भ गृह की चौखट पर पहुंचाया गया।
09:47 PM, 17-Jan-2024

सीताराम येचुरी ने सरकार पर लगाया राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर आरोप

सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के नाम पर देश का ध्रुवीकरण करने का प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। यह पूरा काम धर्म पर आधारित है। ज्योति बसु की 15वीं पुण्य तिथि के मौके पर हुए एक कार्यक्रम में येचुरी ने यह बयान दिया।
09:44 PM, 17-Jan-2024

गोरखपुर चिड़ियाघर का एलान, राम नाम वाले लोगों को मिलेगी 50 फीसदी टिकट पर छूट

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले गोरखपुर चिड़ियाघर ने एक एलान किया है। गोरखपुर चिड़ियाघर ने कहा कि 'राम' नाम वाले आगंतुकों को उनके टिकटों पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। छूट का लाभ उठाने के लिए आगंतुकों को पहचान पत्र दिखाने होंगे।
09:29 PM, 17-Jan-2024

मंदिर परिसर पहुंची रामलला की अचल मूर्ति

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन रामलला की चांदी की मूर्ति को राममंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया है। पहले रामलला की अचल मूर्ति को जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराने की योजना थी। सुरक्षा कारणों और मूर्ति का वजन अधिक होने की वजह से परिसर भ्रमण की रस्म रामलला की छोटी रजत प्रतिमा को लेकर पूरी कराई गई। इसी के साथ गर्भगृह में श्री रामयंत्र की स्थापना हुई। इस मौके पर मुख्य यचमान अनिल मिश्र मौजूद रहे। 10 किलो वजनी चांदी से बनी रामलला की प्रतिमा को मुख्य यजमान डॉ़ अनिल मिश्रा ने पालकी पर विराजमान कर मंदिर के अंदर व मंदिर के चारों तरफ भ्रमण कराया। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोंच्चारों से गूंजता रहा। आचार्यों व मंदिर निर्माण में लगे इंजीनियरों व सुरक्षा कर्मियों ने प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:28 PM, 17-Jan-2024

मंदिर में विराजने से पहले रामलला निकले भ्रमण पर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन रामलला की चांदी की मूर्ति को भ्रमण कराया गया है। पहले बताया गया था कि रामलला की अचल मूर्ति को रामजन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराया जाएगा। देर रात अचल मूर्ति को गर्भगृह में बने सिंहासन पर स्थापित किया जा सकता है। इसी के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई।
08:04 PM, 17-Jan-2024

खादी ने लॉन्च किया खादी सनातनी वस्त्र

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने 20 फीसदी छूट के साथ खादी सनातनी वस्त्रों की नई रेंज उतारी है। बुधवार को केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में अलग-अलग रंग के सनातनी कुर्ते, अंगवस्त्रम और अन्य प्रकार के वस्त्रों की बड़ी शृंखला लॉन्च की। सनातन वस्त्रों की डिजाइन निफ्ट स्थित खादी उत्कृष्टता केंद्र (सीओईके) में तैयार हुई है।
07:58 PM, 17-Jan-2024

श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष का बड़ा बयान

श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मर्यादा पुरूषोत्तम हैं। उन्हें राजनीति से नहीं जोड़ा जा सकता। उनकी यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को दिए गए निमंत्रण को अस्वीकार किया था। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को भाजपा-आरएसएस कार्यक्रम करार दिया।
07:45 PM, 17-Jan-2024

बीसीआई की सीजेआई को चिट्ठी, 22 जनवरी को रहें कोर्ट बंद

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। इसे स्वीकार करते हुए 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालयों, जिला न्यायालयों आदि में छुट्टी देने का अनुरोध किया है।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed