फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   priest has reached Shri Ram temple with seated Ramlala in his lap

Ayodhya Ram Mandir: टाट से ठाठ में पहुंचे रामलला, चारों भाइयों को गोद में लेकर मंदिर आए पुजारी

Mon, 22 Jan 2024 09:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 09:22 AM IST
सार

अयोध्या धाम में विराजमान रामलला चारों भाइयों के साथ मुख्य मंदिर पहुंच गए हैं। चारो भाइयों को गोद में लेकर पुजारी मंदिर आए। रामलला ने पिछली रात अपने भाइयों के साथ यहीं बिताई। 

विज्ञापन
priest has reached Shri Ram temple with seated Ramlala in his lap
Ayodhya Ram Mandir: रामलला टाट से ठाठ में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामभक्तों का 500 वर्षों का इतंजार उस समय समाप्त हो गया, जब पुजारीजन विराजमान श्रीरामलला को गोद में लेकर सहर्ष मंदिर पहुंचे। इस समय लोगों में अपार खुशी तो थी ही साथ ही बीते हुए समय को याद करके लोग भावुक भी थे। रविवार की रात पुजारी रामलला को लेकर पहुंचे। रात में उन्हें यहीं पर सुलाया गया। अब से श्रीरामलला चारों भाइयों के साथ यहीं विराजेंगे।  
विज्ञापन


बताते चलें कि श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या इन दिनों अपनी दिव्यता एवं भव्यता को प्राप्त कर रही है। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले इसे दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया है। पूरी नगरी को फूलों की मालाओं से सुसज्जित किया गया है। इसे सजाने में देश ही नहीं थाईलैंड व अर्जेंटीना से फूलों की खेप रामनगरी लाई गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही समय में रामनगरी पहुंच जाएंगे। रामनगरी में वह करीब चार घंटे बिताएंगे। वह सुबह 10.25 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से 10.45 बजे हेलीपैड पर आएंगे। सुबह 10.55 बजे श्रीरामजन्मभूमि पर आगमन होगा। 11 से 12 बजे तक का समय आरक्षित है। 

दोपहर 12.05 से 12.55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। 12.55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। यहां दोपहर दो बजे तक रहेंगे। इसके बाद 2.10 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed