फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Rebar selection tips for house construction: sariya kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye

House Construction: घर में सरिया लगवाते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना

Fri, 22 May 2026 01:59 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Fri, 22 May 2026 01:59 PM IST
सार

Sariya Lagate Samay Dhyan Rakhne Wali Baaten: अगर आप घर बनवा रहे हैं, तो सरिया लगवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो बाद में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Rebar selection tips for house construction: sariya kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
Sariya kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye - फोटो : AI Generated

विस्तार

Rebar for house construction: हम में से अधिकतर लोगों का सपना होता है कि हमारा खुद का घर हो। कई बार जब लोगों के पास अच्छी मात्रा में पैसे इकट्ठे हो जाते हैं, तो वे घर का निर्माण कार्य शुरू कराते हैं। हालांकि, मजबूत और सुरक्षित मकान के लिए सही निर्माण सामग्री का चयन काफी जरूरी है। घर का निर्माण कार्य कराते समय सबसे जरूरी सामग्री सरिया है। अगर इसको लगवाते समय गलती की जाए, तो यह भविष्य में भारी नुकसान का कारण बन सकती है।

विज्ञापन


कई लोग खर्च बचाने या दूसरों की सलाह पर बिना तकनीकी जानकारी के सरिया खरीद लेते हैं। इसका सीधा असर मकान की मजबूती पर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार घर की डिजाइन, मंजिलों की संख्या और भविष्य में होने वाले विस्तार को ध्यान में रखकर ही सरिया तय करना चाहिए। सही गुणवत्ता और सही मोटाई वाला सरिया लंबे समय तक मकान को सुरक्षित रखने में मदद करने का काम करता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सरिया खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • घर का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले किसी अनुभवी स्ट्रक्चरल इंजीनियर से सलाह लेना जरूरी माना जाता है।
  • इंजीनियर मकान पर पड़ने वाले भार और जमीन की क्षमता को देखकर यह तय करता है कि किस हिस्से में कितने मोटे सरिये की जरूरत होगी।
  • इससे मकान मजबूत होता है और भविष्य में कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन

  • कई बार लोग अनुमान से ज्यादा सरिया घर में लगवा देते हैं।
  • हालांकि, इससे मजबूती की गारंटी तो नहीं मिलती लेकिन निर्माण की लागत बढ़ जाती है।
  • बाजार में कई तरह के सरिये आते हैं। इनमें टीएमटी सरिया काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
  • विशेषज्ञ मजबूत निर्माण के लिए बेहतर ग्रेड वाले सरिये का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। 
विज्ञापन

  • सरिया खरीदते समय उसकी गुणवत्ता को जरूर जांचें।
  • इसके अलावा प्रमाणित कंपनियों के ही सरिये खरीदें।
  • ऐसा करने से आप नकली या कमजोर सामग्री लेने से बच सकते हैं।
  • अगर आप गांव या छोटे शहर में अपना मकान बनवा रहे हैं तो अनुभवी ठेकेदार और कुशल मिस्त्री का ही चुनाव करें। 

  • अक्सर देखने को मिलता है कि गलत बाइंडिंग, खराब फिटिंग या डिजाइन की अनदेखी के कारण अच्छी सामग्री भी सही परिणाम नहीं दे पाती।
  • निर्माण के दौरान बीम, कॉलम और छत में सरिये की सही दूरी और सही तकनीक का पालन करना काफी जरूरी है।
  • अगर आप भविष्य में अतिरिक्त मंजिल जोड़ना चाहते हैं, तो उसी हिसाब से घर का ढांचा तैयार करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed