फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   pran pratishtha pm narendra modi announces pradhan mantri suryoday yojana

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: पीएम मोदी का बड़ा एलान, लॉन्च की 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना', जानें इसके बारे में

Mon, 22 Jan 2024 07:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Jan 2024 07:02 PM IST
सार

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।

विज्ञापन
pran pratishtha pm narendra modi announces pradhan mantri suryoday yojana
पीएम मरेंद्र मोदी ने लॉन्च की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आज का दिन देशवासियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज भव्य राम मंदिर में भगवान राम विराजे। इस मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी शख्सियत मौजूद रहीं। वहीं, अब अयोध्या से लौटाने के बाद पीएम मोदी ने एक नए योजना को लॉन्च किया है, जिसके बारे में आप आगे जान सकते हैं।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से लौटने के बाद एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसमें  प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना लॉन्च की गई है। इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन


क्या है योजना में?

दअरसल, पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई इस योजना में 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य है। इससे लाभार्थियों का बिजली का बिल बचने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।


अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed