Medical Insurance: मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय इन चार बातों का रखें ध्यान, खत्म हो जाएगी अस्पताल के खर्चों की चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के समय में हर किसी को अपनी सेहत का सबसे अधिक ख्याल रखना चाहिए। एक पुरानी कहावत भी है कि स्वास्थ्य इंसान की सबसे बड़ी संपत्ति होती है। आजकल किसी भी बीमारी का इलाज इतना महंगा हो गया है कि व्यक्ति की सारी संपत्ति उसके इलाज में ही चली जाती है। ऐसे में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही कुछ इंश्योरेंस भी करा लेना चाहिए, ताकि गंभीर परिस्थिति में पैसों की कमी की वजह से आपके इलाज में कोई बाधा न आए। इसके लिए ज्यादातर लोग मेडिकल इंश्योरेंस कराते हैं। कोरोना वायरस ने मेडिकल इंश्योरेंस की महत्ता सबको समझा दिया है। हर कोई अब अपने और परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने पर जोर दे रहा है। ऐसे में अगर आप भी मेडिकल इंश्योरेंस खरीद रहे हैं तो कुछ बातों को विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि आगे चलकर कोई परेशानी न हो। आइए जानते हैं विस्तार से...
- अगर आप कम उम्र में मेडिकल इंश्योरेंस खरीदेंगे तो प्रीमियम अमाउंट कम होगा। कम उम्र रहने से वेटिंग पीरियड का उचित लाभ उठा पाएंगे। इसके अलावा कवरेज भी ज्यादा मिलेगा। वहीं ज्यादा उम्र में मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते हैं तो आपको प्रीमियम अमाउंट ज्यादा होगा।
- मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान दें कि हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद में कितना खर्च कवर किया जा रहा है, हेल्थ चेक-अप की सुविधा है या नहीं, वेटिंग पीरियड कितना है, ये तमाम जानकारी हासिल करने के बाद ही कोई इंश्योरेंस प्रोडक्ट खरीदें।
- मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय अपने परिवार के सभी सदस्य की मेडिकल हिस्ट्री जरूर बताएं। किसी भी सदस्य के मेडिकल कंडीशन को छिपाएंगे तो बाद में इंश्योरेंस कंपनी परेशानी करेगा।
- मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि मेडिकल इंश्योरेंस लेने से पहले एक बार इंटरनेट की जरूर लें। आज के समय में यूट्यूब और गूगल पर पूरी दुनिया की जानकारी उपलब्ध है। ऐसे में किसी कंपनी का मेडिकल इंश्योरेंस खरीदने से पहसे उसकी शर्तों के बारे में सबकुछ पता करना जरूरी होता है।