Physics Nobel Prize 2023: भौतिकी नोबेल पुरस्कार और विजेताओं से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप? यहां जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Physics Nobel Prize: इस बार भौतिकी नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक पियरे एगोस्टिनी, जर्मन वैज्ञानिक फेरेन्क क्रॉस्ज और स्वीडिश वैज्ञानिक एनी एल हुइलियर को संयुक्त रूप से दिया गया। इनकी खोज भी बेहद सराहनीय है। जहां पहले इलेक्ट्रॉनों की आश्चर्यजनक रूप से तीव्र गति को पकड़ना असंभव माना जाता था, तो वहीं इन तीनों की इस खोज से अब ये संभव हो पाया है। हर तरफ पियरे, फेरेन्क और एनी की जमकर तारीफ हो रही है। पर यहां सवाल ये है कि आप इन तीनों के बारे में और इस भौतिकी नोबेल पुरस्कार के बारे में कितना जानते हैं? शायद बेहद कम, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
कौन हैं ये तीनों विजेता?
- पियरे ऑगस्टिनी अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में भौतिकी के प्रोफेसर हैं
- फेरेंक क्रॉस्ज जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ क्वांटम ऑप्टिक्स के निदेशक हैं
- ऐनी एल हुइलियर स्वीडन के लुंड विवि में आण्विक भौतिकी की प्रोफेसर हैं।
किसे खोज के लिए मिला है भौतिकी नोबेल पुरस्कार?
- पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल हुइलियर ने पदार्थों में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स तैयार करने के तरीके खोजे हैं। इसका इस्तेमाल उन तेज प्रक्रियाों को मापने के लिए किया जा सकता है, जिनमें इलेक्ट्रॉन चलते हैं या उर्जा बदलते हैं।
कौन करता है विजेताओं का चयन?
बात अगर ये की जाए कि भौतिकी में नोबेल पुरस्कार देने के लिए विजेताओं को कौन चुनता है, तो इसका जवाब है रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज। 1739 में स्थापित हुए इस अकादमी के जरिए साल 1901 से भौतिकी में नोबेल पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
ये बातें जरूर जानें:-
साल 1901 से अब तक भौतिकी में कुल 116 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं
जहां सबसे कम उम्र (25 वर्ष में) में भौतिकी पुरस्कार से लॉरेंस ब्रैग सम्मानित हो चुके हैं, तो वहीं सबसे उम्रदराज (96 वर्ष में) आर्थर अश्किन को ये पुरस्कार मिल चुका है
4 महिलाएं भी इस भौतिक पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं, जिनमें मैरी क्यूरी (साल 1903), मारिया गोएपर्ट-मेयर (साल 1963), डोना स्ट्रिकलैंड (साल 2018) और एंड्रिया घेज को (साल 2020) शामिल हैं।