फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   How to use an immersion rod know uses and safety tips

Immersion Rod: इमर्शन रॉड से करते हैं पानी को गर्म तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Sun, 30 Nov 2025 07:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 30 Nov 2025 07:17 PM IST
सार

कई लोग जानकारी के अभाव में इमर्शन रॉड का इस्तेमाल बेझिझक करते हैं, उन्हें इसके पीछे छिपे जोखिमों के बारे में पता नहीं होता है। इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते समय होने वाले कई हादसे समय समय पर सामने निकलकर आते रहते हैं।

विज्ञापन
How to use an immersion rod know uses and safety tips
Immersion Rod - फोटो : AdobeStock

विस्तार

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ठंड का असर धीरे धीरे बढ़ रहा है। इस कारण कई लोग पानी को गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं। यह छोटा सा उपकरण देखने में भले ही सरल लगता है, हालांकि इसका उपयोग करते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए वरना आपके साथ एक बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन


कई लोग जानकारी के अभाव में इमर्शन रॉड का इस्तेमाल बेझिझक करते हैं, उन्हें इसके पीछे छिपे जोखिमों के बारे में पता नहीं होता है। इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते समय होने वाले कई हादसे समय समय पर सामने निकलकर आते रहते हैं। इस कारण इमर्शन रॉड का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है ताकि आप अनचाहे हादसे से बच सकें।

विज्ञापन

इमर्शन रॉड का स्विच ऑन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ हो। स्विच ऑन करने के बाद उसे न तो छुएं और न ही पानी में हाथ डालें। इसके अलावा आपको स्विच ऑफ किए बिना बाल्टी से गर्म पानी नहीं निकालना चाहिए। पहले स्विच ऑफ करें उसके बाद ही पानी को निकालें।

कई लोग एक रॉड का इस्तेमाल कई वर्षों तक करते हैं। यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। अगर रॉड पर जंग या सफेद मोटी परत चढ़ चुकी है तो उसका इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए। ये रॉड बिजली की काफी ज्यादा खपत करते हैं। 

विज्ञापन

आपको प्लास्टिक की बाल्टी या बर्तन में ही इमर्शन रॉड से पानी को गर्म करना चाहिए। इमर्शन रॉड से लोहे की बाल्टी में पानी को गर्म न करें। ऐसा करने से करंट लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है, जिससे गंभीर हादसा हो सकता है।

इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद उसे पानी से बाहर न निकालें। इस दौरान रॉड काफी गर्म होता है। स्विच बंद करने के बाद करीब 20 से 25 सेकंड इंतजार करें उसके बाद रॉड को पानी से बाहर निकालें। पानी को जब इमर्शन रॉड से गर्म कर रहे हों उस दौरान बच्चों को उससे दूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed