फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Tips ›   Women make their own identity in home and society

हाउसमेकर हों या वर्किंग वुमन, आपके लिए बेहद जरूरी है ये खबर, निखर जाएगी पर्सनैलिटी

Fri, 16 Mar 2018 03:48 PM IST
नाज खान
नाज खान Updated Fri, 16 Mar 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Women make their own identity in home and society

घर-परिवार और कार्यस्थल पर खुद की पहचान बनाना जरूरी है। अगर आप खुद को अहमियत देंगी, तभी दूसरे भी आपको आदर और सम्मान देंगे। बात किसी आम महिला की हो या किसी ओहदे पर विराजमान किसी ताकतवर महिला की, उदारता उसके व्यक्तित्व का अहम बिंदु रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उसके भीतर की स्त्री प्रेम की शक्ति में विश्वास करती है। ये महिलाएं अग्रणी कंपनियों में हो सकती हैं, कोई घरेलू महिला या फिर कोई कलाकार भी हो सकती हैं।

विज्ञापन


इन सबकी खासियत यही है कि वे अपने इसी गुण के साथ एक संतुलित और सुखी जीवन जीती हैं। किसी महिला में यह शक्ति उसके आत्म-विश्वास से आती है। वे अपने अंदर की शक्ति को पहचानती हैं और इस विश्वास के साथ जीती हैं कि वह स्वतंत्र और जिम्मेदार हैं, उन्नति की राह पर चलने के लिए। 
विज्ञापन


वित्तीय स्वतंत्रताः किसी भी महिला के लिए एक पूर्ण और सशक्त महिला होने की दिशा में पहला कदम यही है कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र और मजबूत हो। इसके लिए जरूरी है कि वे शिक्षित हो और आत्मनिर्भर हो, ताकि वे अपने जीवन के मूल्यों को बनाए रखने के साथ ही अपने सपनों को पूरा कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद के प्रति ईमानदार रहेंः आप जो हैं, उस पर गर्व करें। आपकी रंगत कैसी है? आप मोटी हैं या पतली कभी भी रूप-रंग को लेकर हीनभावना से ग्रसित न हों। इस सोच में बदलाव लाने की कोशिश न करें। कुछ कितना भी मुश्किल क्यों न हो, अपने साथ ईमानदार रहें। अपने अंदर की आवाज को पहचानें और इस विश्वास के साथ आगे बढ़ें कि खुशी सच्चाई को स्वीकार करने में ही है। इसलिए खुद को पहचानें और इस बात का जश्न मनाएं कि खुशी सच्चे प्रेम में ही निहित है।  

अपने सहज ज्ञान पर भरोसा करेंः एक आत्मविश्वास से भरी महिला स्वयं पर भरोसा करती है। अपने जीवन के अनुभवों से सीख लें और विश्वास करें कि आप अपने बारे में जिस आत्मविश्वास के साथ खड़ी हैं, वह सही है। परिस्थितियां और अतीत की घटनाएं आपके अंदर की आवाज को सही दिशा देंगी, जो आपको कभी गलत दिशा में नहीं ले जा सकतीं। आपके अंदर के सकारात्मक विचार न सिर्फ आपके आत्मविश्वास को ही बढ़ाएंगे, बल्कि एक सकारात्मक सोच दुनिया को बदलने में भी मददगार होती है। आपके अंदर की जो भी अच्छाई है, उसे उभारने की कोशिश करें। कमियों को लेकर रोना र रोएं। जो है, उस पर भरोसा करें और जिंदगी में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

उदारता की शक्ति : अपने अंदर की दया और उदारता की शक्ति को कम न आंकें। उदारता एक ऐसा निवेश है, जो कभी समाप्त नहीं होता। अपने इस गुण के सहारे आगे बढ़ते हुए उदार बनें और अच्छा बनें। किसी महिला का यही गुण उसको प्रेम के लायक बनाने में मदद करता है। ठीक वैसे ही जैसे रेशम के कोय से आस-पास गर्म और एक नर्म दायरा बनता है और तब-तब आपको दस्तक देता है, जब आपको सहानुभूति और सहारे की बेहद जरूरत होती है।

दृढ़ता और जुनून: अपने अंदर के जुनून का पालन करें। अपनी आत्मा से किसी तरह का सवाल किए बिना। अपने इस पावन प्रयास में किसी तरह का संकोच न करें। अगर आपका जुनून आपको परिभाषित करता है, तो आपकी तटस्थता आपके चरित्र को आकार भी देती है। इस तरह खुद को मजबूत बनाएं और अपनी एक अलग पहचान बनाएं। 

एक्सपर्ट कहते हैं
रिलेशनशिप एक्सपर्ट गीतांजली शर्मा कहती हैं, ‘महिलाएं अपने घर में और समाज में अपनी पहचान तथा अपनी जगह खुद बनाएं।  कितना भी मुश्किल क्यों न हो, अपने साथ ईमानदार रहें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed