रिलायंस Jio सिम की तरह ही फ्री होगा जियो का DTH !

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Apr 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio DTH service likely to be launched soon with welcome offer
जियो डीटीएच - फोटो : DTH Forum

    टेलीकॉम मार्केट में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो डिजिटल सैटेलाइट सर्विस में भी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है। कई दिनों से जियो DTH की सेट बॉक्स की फोटो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि अप्रैल के अंत रिलायंस डीटीएच सर्विस लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो DTH का इस्तेमाल एंड्रॉयड सेटअप बॉक्स या ऐप्पल सेटअप बॉक्स के जरिए हो सकेगा।

    जियो डीटीएच सर्विस की कीमत 180 रुपये प्रति महीने हो सकती है। जियो DTH सेटअप बॉक्स को जियो ब्रॉडबैंड सर्विस के जरिए ऑपरेट किया जाएगा जिसकी स्ट्रीमिंग स्पीड 1 Gbps होगी। वहीं रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस जियो सिम की तरह डीटीएच सर्विस को भी 90 दिनों के वेलकम ऑफर के साथ लॉन्च कर सकती है।

    विज्ञापन

    बताया जा रहा है कि जियो के सेटअप बॉक्स के जरिए 300 टीवी चैनल और 50 से ज्यादा HD चैनल देखे जा सकेंगे। हालांकि डीटीएच सर्विस को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें