सावधान: 24 घंटे आपकी बात सुन रहा है आपका स्मार्टफोन, नई रिसर्च में हुई पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Dec 2023 05:02 PM IST
सार

आप सोचने लगते हैं कि ऐसा कैसे हो गया। दरअसल आपका फोन 24 घंटे आपकी बातें सुन रहा है। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच है। नई रिसर्च में इसकी पुष्टि भी हुई है। कॉक्स मीडिया ग्रुप (CMG) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि जिन स्मार्टफोन में बिल्टइन माइक्रोफोन है उन यूजर्स की 24 घंटे जासूसी हो रही है।

your phone is listening you Study shows some advertisers are indeed eavesdropping
your phone is listening - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कई बार आप अपने दोस्तों से कोई बात करते हैं, किसी सामान की चर्चा करते हैं और फिर उसी सामान का विज्ञापन आपको थोड़ी देर बाद आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर आने लगता है। आप सोचने लगते हैं कि ऐसा कैसे हो गया। दरअसल आपका फोन 24 घंटे आपकी बातें सुन रहा है। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच है। नई रिसर्च में इसकी पुष्टि भी हुई है।

    कॉक्स मीडिया ग्रुप (CMG) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि जिन स्मार्टफोन में बिल्टइन माइक्रोफोन है उन यूजर्स की 24 घंटे जासूसी हो रही है। बिल्टइन माइक्रोफोन वाले स्मार्टफोन हर पल यूजर्स की सारी बातें सुन रहे हैं। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं है जिन टीवी या स्पीकर में भी बिल्टइन माइक्रोफोन है वे भी लोगों की बातें सुन रहे हैं।

    आपकी बातों को सुनकर उसका एक डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है और फिर इस डाटा के आधार पर रियल टाइम में विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। बिल्टइन माइक्रोफोन वाले गैजेट्स को आपके विकेंड प्लान, आपके घर, आपकी बीमारी, आपकी फ्यूचर प्लानिंग सबकुछ के बारे में मालूम है।

    और पढ़ें...