WhatsApp: व्हॉट्सएप पर जल्द मिल सकती है ये खास सुविधा, जानकर खुश हो सकते हैं यूजर्स

अमित कुमार
टेक डेस्क अमर उजाला नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 14 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

मेटा के अधीन आने वाले इस एप में समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप पर एक नई सुविधा मिलने वाली है। दरअसल आने वाले कुछ समय में व्हॉट्सएप के स्टेटस अपडेट को इंस्टाग्राम पर साझा करने का विकल्प दिया जाएगा।

विज्ञापन
WhatsApp Users will soon to share status on instagram
WhatsApp - फोटो : istock

    विस्तार

    व्हॉट्सएप के पास काफी बड़ा यूजरबेस उपलब्ध है। मेटा के अधीन आने वाले इस एप में समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप पर एक नई सुविधा मिलने वाली है। दरअसल आने वाले कुछ समय में व्हॉट्सएप के स्टेटस अपडेट को इंस्टाग्राम पर साझा करने का विकल्प दिया जाएगा।

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मेटा इस फीचर पर काम कर रहा है। व्हॉट्सएप अपडेट पर नजर रखने वाली कंपनी के मुताबिक, मेटा मीडिया शेयरिंग को बेहतर करने के लिए व्हॉट्सएप के स्टेटस अपडेट को प्लेटफॉर्म से बाहर यानी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करने का फीचर तैयार कर रहा है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हॉट्सएप स्टेटस अपडेट को सीधे तौर पर इंस्टाग्राम से जोड़ने के लिए कंपनी तैयारी कर रही है। इसके लिए एक शेयरिंग फीचर को एकीकृत किया जाएगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स बिना किसी रुकावट के अपने स्टेटस को इंस्टाग्राम पर साझा कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें