स्मार्टफोन की मेमोरी खा रहे फाइलों का चंद सेकंड में चलेगा पता, Whatsapp ला रहा है नया फीचर

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Fri, 28 Aug 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp is soon bringing a new feature to reduce the phone's storage consumption
व्हाट्सएप पर अखबार की पीडीएफ प्रसारित करना गैरकानूनी - फोटो : iStock

    हर बदलते दिन, सप्ताह या महीने के साथ दुनिया भर में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं, जिनमें ग्राहकों को पहले के मुकाबले और भी ज्यादा स्पीड और स्टोरेज मिल रहा है। लेकिन फिर भी यूजर्स उन एप्स को डाउनलोड करना ज्यादा पसंद करते हैं, जो फोन की स्टोरेज की खपत कम करे। यही कारण है कि अब Whatsapp जल्द एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसमें यूजर्स यह देख सकेंगे कि WhatsApp मीडिया उनके स्टोरेज की खपत कैसे कर रहा है। इसके अलावा यूजर्स इस फीचर की मदद से उन फाइल्स को आसानी से डिलीट कर सकेंगे, जिनका वे इस्तेमाल नहीं करते हैं।

    व्हाट्सएप के बीटा वर्जन को ट्रैक करने वाली WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेबसाइट ने Whatsapp के इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन डेटा और स्टोरेज सेटिंग्स में एक नया इंटरफेस देखा है। इससे पहले वेबसाइट ने ऐसे ही एक फीचर को प्रोटोटाइप स्टेज में रिपोर्ट किया था। हालांकि, व्हाट्सएप ने पूरे इंटरफेस को बदल दिया है और अब कुछ नए फंक्शन को जोड़ा है।

    विज्ञापन

    वेबसाइट की तरफ से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में यह देखा जा सकता है कि Whatsapp डाटा की कितनी खपत कर रहा है। इसके अलावा यूजर्स उन सभी फाइलों का रिव्यू भी कर सकते हैं और स्टोरेज की ज्यादा खपत रहे हैं मीडिया फाइलों को डिलीट भी कर सकते हैं। यूजर्स इस फीचर की मदद से यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि मीडिया फाइल को कहां से हटाना है। यह सेक्शन फार्वर्ड की गई फाइलों की पहचान कर सकता है, जो इंस्टेंट मैसेज प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाते हैं। इस नए फीचर की मदद से यूजर यह भी पता लगा सकते हैं कि प्रत्येक चैट कितने स्टोरेज की खपत कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे में इस फीचर का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन देखना अब यह है कि Whatsapp इस नए फीचर को ग्राहकों के लिए कब उपलब्ध कराता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें