खुशखबरी! 31 अगस्त तक सस्ता हुआ Redmi K20 Pro, कंपनी ने 4000 रुपये घटाई कीमत

अगर आप Redmi K20 Pro को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारत में Redmi K20 Pro की कीमतों को कंपनी ने 4,000 रुपये तक घटा दिया है। हालांकि, कीमत में यह कटौती केवल 31 अगस्त तक के लिए है। यानी अब ग्राहक Redmi K20 Pro के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कम कीमत में 31 अगस्त तक खरीद सकते हैं। यह ऑफर Amazon India (अमेजन इंडिया), Flipkart (फ्लिपकार्ट), Mi.com, सभी रिटेल आउटलेट्स और Mi स्टोर्स पर उपलब्ध है। यह पहली बार नहीं है जब Redmi K20 Pro की कीमतों को कंपनी घटाया है, इससे पहले Redmi ने पिछले महीने भी इसकी कीमतों को घटाया था। बता दें कि देश में स्मार्टफोन पर जीएसटी की दरों को बढ़ने के बाद इस स्मार्टफोन की कीमतें भी बढ़ गई थीं।

Redmi K20 Pro की कीमत
कीमतों में कटौती के बाद अब 31 अगस्त तक के लिए Redmi K20 Pro के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इससे पहले इसकी कीमत 26,999 रुपये थी।

स्पेसिफिकेशन
Redmi K20 Pro में 6.39 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 2340×1080 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें पावर के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
- दुनिया के सबसे तेज हाइब्रिड क्वांटम कंप्यूटर बनाने की तैयारी शुरू, रूस करेगा भारत की मदद
- भारत में धूम मचा रहे हैं ये 5 नए स्मार्टफोन्स, कीमत 15000 रुपये से भी कम, फीचर्स कर देंगे हैरान
- Vivo Y20 और Y20i स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, कीमत 11,490 रुपये से शुरू
- Airtel महंगे डाटा प्लान का देने वाला है झटका, 1GB के लिए देने पड़ सकते हैं 100 रुपये