Xiaomi Redmi 9 या Realme C15: 11000 रुपये से कम कीमत में कौन है सबसे धांसू स्मार्टफोन?

Xiaomi ने हाल ही में अपने Redmi 9 को भारत में लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Realme C15 से है। बता दें कि Realme C15 की ऑफलाइन बिक्री अगले महीने से भारत में शुरू हो रही है। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 11000 रुपये से कम कीमत में आते हैं, जिनमें लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। आज हम आपको इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सा स्मार्टफोन सबसे बेस्ट है।

कीमत और बिक्री
Xiaomi Redmi 9 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। Redmi 9 भारतीय बाजार में स्काई ब्लू, स्पोर्टी ऑरेंज और कार्बन ब्लैक कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च हुआ है। इसकी बिक्री 31 अगस्त से अमेजन (Amazon), Mi.com, Mi होम स्टोर्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
Realme C15 के 3GB/32GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसके 4GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। Realme C15 को ग्राहक पावर ब्लू या पावर सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं। इसकी फ्लिपकार्ट (Flipkart) और Realme.com के साथ रिटेल स्टोर्स में बिक्री होगी। कंपनी अपने Realme C15 की ऑफलाइन बिक्री 3 सितंबर 2020 से भारत में शुरू करेगी।

डिस्प्ले
Redmi 9 में 6.53 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1600×720 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके टॉप पर वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया है।
Realme C15 में 6.5 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1600×720 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके टॉप पर भी वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है।
प्रोसेसर
स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर बात करें तो Redmi 9 और Realme C15 दोनों में पावर के लिए मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है।
रैम और स्टोरेज
Redmi 9 में 4GB का RAM और 64GB/128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, Realme C15 में 3GB/32GB और 4GB रैम/64GB स्टोरेज वेरिएंट का विकल्प मिलता है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi 9 और Realme C15 दोनों ही स्मार्टफोन्स गूगल के लेटेस्ट Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। Realme C15 में ग्राहकों को Realme UI कस्टम स्किन मिलता है, तो वहीं, Redmi 9 अपने MIUI 12 इंटरफेज पर काम करता है।
- लंबी बैटरी और हाईटेक कैमरा से लैस ये 5 स्मार्टफोन्स आएंगे पसंद, कीमत 10000 रुपये से भी कम
- 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले Mi 10 की अब Flipkart पर शुरू हुई बिक्री, जानें कीमत
- खुशखबरी! 31 अगस्त तक सस्ता हुआ Redmi K20 Pro, कंपनी ने 4000 रुपये घटाई कीमत
- दुनिया के सबसे तेज हाइब्रिड क्वांटम कंप्यूटर बनाने की तैयारी शुरू, रूस करेगा भारत की मदद