अपने स्मार्टफोन में ऐसे करें एंड्रॉयड नूगट 7.0 अपडेट

एंड्रॉयड नूगट 7.0 अभी पूरी तरह से सभी फोन में आया भी नहीं है कि एंड्रॉयड ओ 8 का डेवलपर प्रीव्यू जारी हो गया है। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं जिनके फोन में नूगट नहीं है तो आप इस आसान ट्रिक्स से अपने फोन में एंड्रॉयड नूगट अपडेट कर सकते हैं।
अपडेट करने से पहले फोन के डाटा का बैकअप ले लें। इसके लिए आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या गूगल ड्राइव की मदद ले सकते हैं। बैकअप के लिए फोन की सेटिंग में बैकअप एंड रिसेट डाटा में से बैकअप डाटा का विकल्प चुनें और उसे ऑन कर दें।
ऐसे करें नूगट अपडेट

सबसे पहले फोन की सेटिंग के अबाउट में जाकर अपडेट चेक करें। अपडेट पर क्लिक करने पर आपको सिस्टम अपडेट का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर पता चल जाएगा कि आपके फोन में अपडेट मौजूद है या नहीं। यदि अपडेट है तो कर लें और नहीं है तो एंड्रॉयड के बीटा प्रोग्राम में साइनइन करना होगा।
1. बीटा प्रोगाम में साइनइन करने के लिए एंड्रॉयड बीटा की वेबसाइट पर जाएं और साइन इन करें।
2. अब Enrol device पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आपके फोन पर अपडेट का मैसेज मिलेगा। इसमें थोड़ा वक्त भी लग सकता है।
4. मैसेज मिलने के बाद वाई-फाई से कनेक्ट करके नूगट अपडेट करें।
5. अपडेट से पहले फोन में 50 फीसदी से ज्यादा बैटरी होनी चाहिए।
6. इंस्टॉलेशन के बाद आपका फोन रिस्टार्ट होगा और सिस्टम अपडेट हो जाएगा।