ट्विटर का 'अंडा अवतार' खत्म, अब दिखेगा ऐसा

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Apr 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
Twitter changed egg in default profile photo with human like image
ट्विटर

    ट्विटर पर यूजर्स के बीच फेसबुक, व्हॉट्सऐप जैसी साख बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। लगातार ट्विटर के नए अपडेट आ रहे हैं और इसी बीच ट्विटर ने अपना बहुत ही पुराना फीचर बदल दिया है। अब आपको प्रोफाइल पिक्चर पर डिफॉल्ट रूप से अंडा नहीं दिखेगा।

    नए अपडेट के बाद यूजर्स प्रोफाइल पिक्चर के बैकग्राउंड कलर को चेंज नहीं कर पाएंगे। इससे पहले अंडे वाले आइकन को 7 अलग-अलग कलर में चेंज किया जा सकता था। अब प्रोफाइल पिक्चर डिफॉल्ट रूप से ग्रे कलर का होगा। इस अपडेट के बाद ट्विटर की डिफॉल्ट प्रोफाइल फोटो मानव छायाचित्र 'सिलुएट' लगा दिया है।

    विज्ञापन

    इस बदलाव की जानकारी देते हुए ट्विटर ने अपने ब्लॉग में कहा, 'हमने गौर किया है कि कुछ यूजर्स डिफॉल्ट प्रोफाइल फोटो अंडा होने के मजेदार होने के कारण यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो नहीं लगाते थे लेकिन अब हम चाहते हैं कि यूजर्स प्रोफाइल पिक्चर के जरिए अपनी पहचान दोस्तों के साथ शेयर करें।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि ट्विटर ने हाल ही में नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद ट्वीट के रिप्लाई के दौरान 140 अक्षरों की लिमिट में यूजरनेम काउंट नहीं होगा। ट्वीट में फिलहाल मीडिया अटैचमेंट्स जैसे फोटो और वीडियो को 140 कैरेक्टर में शामिल नहीं किया जाता है। हालांकि ट्विटर हैंडल और दूसरे लिंक को इसमें शामिल किया जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें