अब फेसबुक मैसेंजर के जरिए भी भेज सकेंगे पैसे

फेसबुक मैसेंजर ने अपने ऐप में एक नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर की मदद से आप फेसबुक पर अपने किसी दोस्त को पैसे भेज और मंगा सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने डेबिड कार्ड को अपने फेसबुक अकाउंट से जोड़ना होगा।
इस फीचर का प्रयोग करने के लिए आपको मैसेंजर ऐप पर डॉलर के लोगो ($) पर क्लिक करना होगा। लोगो पर क्लिक करने के बाद अमाउंट भरें, इसके बाद डेबिड कार्ड को ऐड करें और फिर पैसे भेजें। हालांकि अभी यह फीचर केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए ही मौजूद है। उम्मीद है कि फेसबुक इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च करेगा।
इस फीचर के लिए आपको मैसेंजर ऐप का लेटेस्स वर्जन चाहिए होगा। इसलिए अपने स्मार्टफोन को चेक कर लें कि आपने अपने फोन में मौजूद मैसेंजर ऐप को अपडेट किया है या नहीं। इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि पैसे के ट्रांस्फर के लिए बैंक अपनी पॉलिसी के तहत खुद काम करेगा।