YouTube Tips: जान लेंगे ये टिप्स तो पब्लिश करते ही वायरल हो जाएंगे Shorts, यूट्यूब ने खुद बताए तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

YouTube Short Tips: आज यूट्यूब कई कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक करियर बन चुका है। यूट्यूब शॉर्ट्स तेजी से वायरल होते हैं और इनके व्यूज नियमित वीडियो की तुलना में अधिक होते हैं। अगर आप भी यूट्यूब शॉर्ट्स बनाने की योजना बना रहे हैं या पहले से इसे बना रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

YouTube Tips Know Quick And Effective Ways To Make Shots Go Viral
YouTube Short - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    शॉर्ट वीडियो की बढ़ती लोकप्रियता और क्रिएटर्स की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए, यूट्यूब ने 2020 में यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) लॉन्च किया, जो कि एक शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट है। आज यूट्यूब कई कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक करियर बन चुका है। यूट्यूब शॉर्ट्स तेजी से वायरल होते हैं और इनके व्यूज नियमित वीडियो की तुलना में अधिक होते हैं। अगर आप भी यूट्यूब शॉर्ट्स बनाने की योजना बना रहे हैं या पहले से इसे बना रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

    यूजर्स को अपने शॉर्ट्स को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए नए नए इफेक्ट और स्टिकर के साथ एक्सपेरिमेंट करके भी देखना चाहिए। इससे सब्सक्राइबर्स को नए और अलग तरीके से कंटेंट देखने मिलता है और हो सकता है उन्हें नया प्रयोग पसंद आए। उदाहरण के लिए क्रिएटर्स अपने सब्सक्राइबर्स के साथ Q&A सेशन वाले शॉर्ट्स अपलोड कर सकते हैं। जिससे उनके साथ बातचीत करने का मौका मिले। वहीं आप किसी तरह का पोल भी चला सकते हैं जो आपके फॉलोअर्स की राय जानने में मदद कर सकता है। साथ ही शॉर्ट के साथ कमेंट का जवाब देने की क्षमता के साथ, आप आसानी से उस व्यक्ति को बता सकते हैं जिसने आपको कंटेंट क्रिएट करने की प्रेरणा दी है।

    आप कंटेंट चुनाव और फीडबैक के लिए यूजर्स से बात भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे सही जरिया होता है कमेंट बॉक्स। आप अपने वीडियो या शॉर्ट्स पर अपने व्यूअर्स की राय और फीडबैक जरूर लेते रहें। इससे आपको आगामी शॉर्ट्स बनाने और कंटेंट का चुनाव करने में मदद मिलेगी, साथ ही आप व्यूअर्स की पसंद के हिसाब से अपने कंटेंट में बदलाव भी कर सकते हैं। आप व्यूअर्स की कमेंट का जवाब भी जरूर दें, इससे व्यूअर्स और आपके बीच का मजबूत जुड़ाव होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें