BSNL: एक साथ लॉन्च हुए दो शानदार प्लान, कम कीमत में मिलेगी लंबी वैधता, अनलिमिटेड डेटा भी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 Dec 2024 12:13 PM IST
सार

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनके साथ लंबी वैधता भी मिल रही है। BSNL के इन प्लान के साथ अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
BSNL Introduces New Prepaid Recharge Plans With Unlimited Voice Calling And 3GB Data Per Day
bsnl - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी नए साल में किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं जिनके साथ लंबी वैधता भी मिल रही है। BSNL के इन प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से...

    टेलीकॉमटॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में दो नए विकल्प जोड़े हैं। एक प्लान 251 रुपये का है और दूसर 628 रुपये का है।

    विज्ञापन

    215 के इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। यह प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा देता है, जिसमें दिल्ली और मुंबई के एमटीएनएल नेटवर्क पर भी कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। निर्धारित डेटा सीमा समाप्त होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps तक सीमित हो जाती है। साथ ही यूजर्स को हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें