Tech Tips: हफ्ते में एक बार फोन को बंद करने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, आज ही नोट कर लें
Smartphone Reboot: यदि आपसे पूछा जाए कि आपने अपने फोन को आखिरी बार कब बंद किया था तो शायद आप कुछ बता ही नहीं पाएंगे, लेकिन सप्ताह में कम से कम एक बार स्मार्टफोन को बंद करना कई कारणों से फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं....

विस्तार
स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है। यह परछाई की तरह 24 घंटे हमारे साथ रहता है। यहां तक लोग टॉयलेट में भी अपने स्मार्टफोन को लेकर जाते हैं। यदि आपसे पूछा जाए कि आपने अपने फोन को आखिरी बार कब बंद किया था तो शायद आप कुछ बता ही नहीं पाएंगे, लेकिन सप्ताह में कम से कम एक बार स्मार्टफोन को बंद करना कई कारणों से फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं....
बैटरी और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना
जब स्मार्टफोन को नियमित रूप से बंद किया जाता है, तो बैटरी की लाइफ और फोन की परफॉर्मेंस में सुधार होता है। यह फोन की बैटरी को थोड़ी देर के लिए आराम देता है और बैटरी की लाइफ को लंबा कर सकता है।
मेमोरी (RAM) को रिफ्रेश करना
फोन लगातार ऑन रहने से कई एप्स और बैकग्राउंड प्रोसेस चलते रहते हैं, जो रैम पर भारी पड़ सकते हैं। इसे बंद करने से सभी एप्स और प्रोसेसिंग बंद हो जाती हैं, जिससे फोन की रैम रिफ्रेश हो जाती है और यह अधिक स्मूथ तरीके से काम करता है।
- Apple में हो रही भर्ती, पार्ट टाइम भी कर सकते हैं काम
- Elon Musk: एलन मस्क ने कहा- Wikipedia को कंट्रोल करते हैं वामपंथी, लोगों से की डोनेशन ना देने की अपील
- Updates: तो एक नवंबर से नहीं आएंगे OTP, ट्राई और टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही है प्लानिंग
- Star Health Data leak: Telegram ने कहा- सभी बॉट को मॉनिटर नहीं कर सकते, सिर्फ कंटेंट ब्लॉक होंगे