अमर उजाला
Sat, 26 October 2024
एपल जैसी बड़ी टेक कंपनियों में काम करने की ख्वाहिश किसकी नहीं होती है।
यदि आपकी ऐसी ख्वाहिश है तो आपके लिए शानदार मौका है। एपल इंडिया में हायरिंग चल रही है।
एपल दिल्ली-एनसीआर, बेंगलूरू, पुणे और मुंबई में अपने नए स्टोर खोलने की प्लानिंग कर रहा है।
इन्हीं स्टोर के लिए एपल को लोग चाहिए। आप पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
एपल ने ऑपरेशन एक्सपर्ट, टेक्निकल स्पेशलिस्ट और बिजनेस प्रो जैसे पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है।
इन पोस्ट पर नौकरी के लिए किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं है, लेकिन हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर आपकी पकड़ होनी चाहिए।
इसके अलावा कम-से-कम आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है। आप अपनी सुविधानुसार शिफ्ट में भी काम कर सकते हैं।
एपल इंडिया की वेबसाइट पर जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं और पोस्ट के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें