WhatsApp: आईफोन से एंड्रॉयड में चैट ट्रांसफर करना हुआ संभव, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jul 2021 01:58 PM IST
सार

डाटा ट्रांसफर करने के लिए एक क्यूआर कोड का विकल्प मिलेगा। कुछ दिन पहले ही इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि व्हाट्सएप इसकी टेस्टिंग कर रहा है।

विज्ञापन
whatsapp tips iphone to android transfer chats possible know about tips and tricks
Google Data Restore Tool - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आईफोन से व्हाट्सएप डाटा को एंड्रॉयड में ट्रांसफर करने की समस्या लंबे समय से है, हालांकि अब गूगल ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। गूगल ने इसके लिए गूगल डाटा री-स्टोर टूल पेश किया है, हालांकि इसे अभी सभी के लिए जारी नहीं किया गया है। गूगल डाटा री-स्टोर टूल की मदद से यूजर्स आईओएस के व्हाट्सएप चैट को एंड्रॉयड में ट्रांसफर कर सकेंगे।

    गूगल का Data Restore Tool एंड्रॉयड डिवाइस में डिफॉल्ट रूप से है। यदि आप कोई नया एंड्रॉयड फोन सेटअप कर रहे हैं तो उसी दौरान आपको आईओएस से डाटा री-स्टोर का विकल्प मिलेगा। Google Data Restore Tool नाम से गूगल ने पिछले सप्ताह ही एक अलग से एप लॉन्च किया है जिसे आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    9to5Google के मुताबिक एप के लेटेस्ट वर्जन 1.0.382048734 में व्हाट्सएप चैट को कॉपी करने करने और हिस्ट्री को आईफोन से एंड्रॉयड में ट्रांसफर कर सकेंगे। डाटा ट्रांसफर करने के लिए एक क्यूआर कोड का विकल्प मिलेगा। कुछ दिन पहले ही इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि व्हाट्सएप इसकी टेस्टिंग कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईफोन से एंड्रॉयड में कैसे होगा डाटा ट्रांसफर?

    • नए एंड्रॉयड फोन को सेटअप करने के दौरान आपको डाटा री-स्टोर का विकल्प मिलेगा। उस पर टैप करें।
    • अब व्हाट्सएप डाटा के लिए एक QR कोड को स्कैन करने का विकल्प मिलेगा।
    • इसके बाद Start के विकल्प कर क्लिक करें।
    • इसके बाद आईफोन में व्हाट्सएप को ओपन करें।
    • अब सेटिंग में जाएं और फिर चैट में जाएं।
    • अब Move Chats to Android पर क्लिक करें।

    बता दें कि इसी साल मई में आईफोन से एंड्रॉयड में व्हाट्सएप डाटा ट्रांसफर के फीचर की टेस्टिंग की रिपोर्ट आई थी। WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया था नए अपडेट के बाद एंड्रॉयड से आईओएस और आईओएस से एंड्रॉयड में चैट को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकेगा। चैट ट्रांसफर के अलावा मीडिया फाइल को भी ट्रांसफर किया जा सकेगा। नए अपडेट का फायदा उनलोगों को काफी मिलेगा जो आईफोन से एंड्रॉयड और एंड्रॉयड से आईफोन में या आईफोन से एंड्रॉयड में स्विच करना चाहते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें