WhatsApp पर दिवाली के लिए आया स्पेशल स्टीकर, ऐसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Nov 2021 04:58 PM IST
सार

WhatsApp ने 'Happy Diwali' नाम से स्टीकर का एक नया पैक पेश किया है जिसे खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए हिंदी में डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp New Happy Diwali Sticker Pack for Android And iOS Users launched here How to Download and Use
Happy Diwali sticker - फोटो : amarujala

    विस्तार

    दिवाली के खास मौके पर हर कोई एक दूसरे को शुभकामनाएं भेज रहा है। ऐसे में सबसे बड़े मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने भी अपने यूजर्स को दिवाली का तोहफा दिया है। WhatsApp ने 'Happy Diwali' नाम से स्टीकर का एक नया पैक पेश किया है जिसे खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए हिंदी में डिजाइन किया गया है। WhatsApp के इस हैप्पी दिवाली स्टीकर का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स कर सकते हैं। इस स्टीकर को आप फ्री में अपने फोन में डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

    व्हाट्सएप पर कैसे डाउनलोड करें Diwali stickers?

    आपने पहले भी कई बार अपने व्हाट्सएप पर स्टीकर का इस्तेमाल किया होगा। दिवाली स्टीकर को फोन में डाउनलोड करने के लिए मैसेज टाइप बार के ठीक नीचे दिख रहे स्माइली के आइकन पर क्लिक करें। अब आपको वहां GIF और स्टीकर का आइकन दिखेगा। स्टीकर वाले आइकन पर क्लिक करने के बाद प्लस के निशान पर क्लिक क रें और फिर Happy Diwali sticker सर्च करें।

    विज्ञापन

    यदि सर्च करने पर आपको स्टीकर नहीं मिल रहा है तोhttps://api.whatsapp.com/stickerpack/Diwali/?app_absent=0को कॉपी करके अपने फोन के ब्राउजर में पेस्ट करें और फिर सर्च करें और उसके बाद स्टीकर को अपने व्हाट्सएप में एड करें। एक बार स्टीकर एड हो जाने के बाद फिर से स्माइली वाले सेक्शन में जाएं और स्टीकर के आइकन पर क्लिक करके हैप्पी दिवाली स्टीकर के पैक में से स्टीकर भेजें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और Picsart ने पेश किए खास स्टीकर्स

    एक ओर जहां व्हाट्सएप पर नया स्टीकर आया है, वहीं दूसरी ओर इंस्टाग्राम (Instagram), पिक्सआर्ट (Picsart) और स्नैपचैट (Snapchat) ने भी एआर लेंस और बिटमोजी पेश किए हैं। इंस्टाग्राम के एक बयान के मुताबिक उसके दिवाली स्टीकर आज यानी 3 नवंबर की रात से लाइव हो जाएंगे यानी यूजर्स को दिखने लगेंगे। ये स्टिकर्स हैसटैग शेयर योर लाइट नाम मिलेंगे।

    स्नैपचैट ने भी दिवाली के खास मौके पर स्टीकर, फ्रेम, फिल्टर और एआर लेंस पेश किए हैं। स्नैपचैट पर आपको दिवाली विशेज, हैप्पी धनतेरस, हैप्पी भाईदूज, हैप्पी दिवाली, हैप्पी गोवर्धन पूजा जैसे एआर लेंस देखने को मिल जाएंगे। Picsart ने स्टिकर, फोंट और रिप्ले की एक नई दिवाली थीम पेश की है जिसे आप पिक्सआर्ट की साइट और एप दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें