दिवाली पर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने दिया झटका, पांच नवंबर से काम नहीं करेगा यह फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Nov 2021 01:16 PM IST
सार

यदि आपके फोन में फेसबुक एप इंस्टॉल नहीं होगा तो आप BGMI में फेसबुक अकाउंट से लॉगिन करके गेम नहीं खेल पाएंगे। कंपनी को यह एलान फेसबुक की पॉलिसी में हुए बदलाव के बाद करना पड़ा है।

विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India players would not be able to play game without Facebook apps installed in phone from November 5
Battlegrounds Mobile India - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    दिवाली के खास मौके पर पबजी के नए अवतार बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) ने अपने लाखों यूजर्स को झटका दिया है। BGMI के यूजर्स पांच नवंबर से गेम में फेसबुक अकाउंट के जरिए लॉगिन नहीं कर पाएंगे, हालांकि कंपनी के इस एलान से सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स ही प्रभावित होंगे।

    सभी यूजर्स नहीं होंगे प्रभावित

    BGMI को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने अपने एक बयान में कहा है कि पांच नवंबर के बाद सिर्फ वही BGMI प्लेयर्स फेसबुक अकाउंट लॉगिन करके गेम खेल सकेंगे जिनके फोन में फेसबुक एप इंस्टॉल होगा। यदि आपके फोन में फेसबुक एप इंस्टॉल नहीं होगा तो आप BGMI में फेसबुक अकाउंट से लॉगिन करके गेम नहीं खेल पाएंगे। कंपनी को यह एलान फेसबुक की पॉलिसी में हुए बदलाव के बाद करना पड़ा है। BGMI में इस बदलाव के बाद सभी प्लेयर्स को अपने फोन में फेसबुक एप को इंस्टॉल रखना होगा।

    विज्ञापन

    पबजी मोबाइल गेम का नया अवतार बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) इसी साल दो जुलाई को भारत में लॉन्च किया गया था और अगस्ते में कंपनी ने कहा था कि गेम को पांच करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। गेम को डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टोन ने 50 मिलियन यानी 5 करोड़ डाउनलोड के लिए रिवॉर्ड की घोषणा की थी जिसके बाद डाउनलोडिंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3,36,000 प्लेयर्स के अकाउंट बैन

    BGMI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसी साल अगस्त में 3,36,000 प्लेयर्स के अकाउंट को बैन किए थे। ये प्लेयर्स गेम में चीटिंग कर रहे थे। इसकी जानकारी बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश की थी। 30 जुलाई 2021 से 05 अगस्त 2021 के बीच चली जांच में 3,36,000 अकाउंट्स गेम में चीटिंग करते पकड़े गए जिनके बाद अकाउंट को हमेशा के लिए बैन किया गया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें