Whatsapp Web Image Editor: व्हाट्सएप वेब पर फोटो कैसे एडिट करें, जानें पूरी प्रक्रिया
दरअसल व्हाट्सएप ने अपने वेब वर्जन में डेस्कटॉप एडिटर को एड किया है। इसके अलावा स्टीकर सजेशन और लिंक प्रीव्यू की भी सुविधा दी गई है।

विस्तार
आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होंगे जिन्हें इस बात की जानकारी होगी कि व्हाट्सएप वेब पर भी फोटो को भेजने से पहले एडिट किया जा सकता है। कुछ महीने पहले ही व्हाट्सएप ने वेब वर्जन के लिए नया अपडेट जारी किया है।
दरअसल व्हाट्सएप ने अपने वेब वर्जन में डेस्कटॉप एडिटर को एड किया है। इसके अलावा स्टीकर सजेशन और लिंक प्रीव्यू की भी सुविधा दी गई है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप के वेब वर्जन पर भी चैट के दौरान स्टीकर सजेशन मिलने लगा है। आइए व्हाट्सएप वेब पर फोटो को भेजने से पहले एडिट करने का तरीका जानते हैं...
व्हाट्सएप वेब का डेस्कटॉप फोटो एडिटर
WhatsApp ने अपने वेब वर्जन में डेस्कटॉप एडिटर के तौर पर मीडिया एडिटर को एड किया है। मीडिया एडिटर पहले सिर्फ व्हाट्सएप एप पर ही उपलब्ध था। मीडिया एडिटर की मदद से यूजर किसी फोटो को डेस्कटॉप पर भी एडिट कर सकेंगे और उसमें पेंट का भी इस्तेमाल कर सकेंगे और स्टीकर एड कर सकेंगे।

व्हाट्सएप वेब पर कैसे करें मीडिया एडिटर का इस्तेमाल?
सबसे पहले अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप वेब वर्जन ओपन करें। अब चैट वाले टैब में दिख रहे कैमरा या फोटो/वीडियो वाले आइकन पर क्लिक करें और किसी फोटो या वीडियो का चयन करें। अब चुने हुए फोटो या वीडियो आप ठीक उसी तरह एडिट कर सकेंगे जैसे आप व्हाट्सएप के मोबाइल एप में करते हैं।
आप वीडियो को क्रॉप भी कर सकते हैं और ड्रॉइंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी फोटो या वीडियो में इमोजी भी एड कर सकते हैं। आप किसी फोटो को रोटेट भी कर सकते हैं। समझने के लिए आप स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं।
- काम की बात: जीमेल के इन चार शानदार फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे आप
- काम की बात: भेजे गए ईमेल को कैसे करें डिलीट? जान लीजिए जीमेल की ये खास ट्रिक
- काम की बात: बड़ा आसान है अपने PC में किसी भी फाइल और फोल्डर को हाइड करना, जानिए क्या है ट्रिक?
- WhatsApp पर दिवाली के लिए आया स्पेशल स्टीकर, ऐसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल