YouTube 3 Strike Rule: क्या है यूट्यूब का थ्री स्ट्राइक रूल, अपील करने का तरीका क्या है?
यदि आपको लगता है कि आपका वीडियो फेयर यूज के तहत आता है या गलती से हटाया गया है, तो आप कानूनी काउंटर-नोटिफिकेशन दे सकते हैं। यदि 10 कार्यदिवसों में कॉपीराइट होल्डर कोर्ट कार्रवाई नहीं करता, तो वीडियो बहाल हो सकता है।

विस्तार
यदि आप भी एक क्रिएटर हैं या फिर यूट्यूब क्रिएटर्स के तौर पर अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। आज हम आपको YouTube के तीन-चेतावनी (Three-Strike) नियम के बारे में बताएंगे और साथ ही अपील करने के तरीके भी बताएंगे। सबसे पहले आपको बता दें कि यूट्यूब का थ्री स्ट्राइक रूल नीति उन क्रिएटर्स पर लागू होती है जो YouTube की कॉपीराइट और कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हैं। बार-बार गलती करने पर क्रिएटर को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। यहां तक कि चैनल डिलीट तक हो सकता है।
YouTube 90 दिनों की रोलिंग विंडो में तीन स्ट्राइक की प्रणाली पर काम करता है-पहली चेतावनी:एक सप्ताह के लिए वीडियो अपलोड, लाइव स्ट्रीमिंग और कुछ फीचर्स पर रोक लग जाती है। यह स्ट्राइक 90 दिनों तक एक्टिव रहती है।दूसरी चेतावनी:यदि 90 दिनों के भीतर दूसरी स्ट्राइक मिलती है, तो प्रतिबंध दो हफ्तों के लिए बढ़ जाते हैं।तीसरी चेतावनी:अगर तीसरी स्ट्राइक भी इन्हीं 90 दिनों में मिलती है, तो चैनल को स्थायी रूप से हटा दिया जाता है और उसकी सारी सामग्री डिलीट कर दी जाती है। इससे जुड़े अन्य चैनल्स भी प्रभावित हो सकते हैं।ध्यान दें: आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करने से स्ट्राइक खत्म नहीं होती।
कॉपीराइट स्ट्राइक:
अगर आप बिना अनुमति किसी और के कंटेंट का उपयोग करते हैं (जैसे गाना, वीडियो क्लिप आदि), तो कॉपीराइट होल्डर उसकी शिकायत कर सकता है, जिससे वीडियो हटाया जा सकता है और स्ट्राइक मिलती है।कम्युनिटी गाइडलाइंस स्ट्राइक:YouTube की नीतियों का उल्लंघन करने पर, जैसे भ्रामक, हानिकारक, या आपत्तिजनक कंटेंट डालने पर — पहले वार्निंग दी जाती है, उसके बाद स्ट्राइक्स लगाई जाती हैं।
- Google Veo 3: अब 71 देशों में पहुंचा गूगल का वीडियो जेनरेशन एआई टूल, देखें लिस्ट
- Recharge Plan: महज 599 रुपये में 84 दिनों तक टेंशन फ्री, हर रोज 3GB डाटा भी मिलेगा
- DeepMind के CEO की चेतावनी: अगले 5 वर्षों में नौकरियों पर असर डालेगा AI, अभी से तैयारी करें किशोर
- Aurora: माइक्रोसॉफ्ट Aurora एआई मॉडल हुआ और भी स्मार्ट, अब तुरंत बताएगा एयर क्वालिटी