DeepMind के CEO की चेतावनी: अगले 5 वर्षों में नौकरियों पर असर डालेगा AI, अभी से तैयारी करें किशोर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 May 2025 10:49 AM IST
DeepMind CEO warns AI will impact jobs in the next 5 years teens should prepare now
AI Tool - फोटो : Freepik

    गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसबिस (Demis Hassabis)ने किशोरों को साफ संदेश दिया है कि अभी सीखो, नहीं तो पीछे छूट जाओगे। DeepMind वही एडवांस रिसर्च लैब है जिसने Gemini चैटबॉट और अन्य उच्चस्तरीय AI तकनीकों को विकसित किया है। यह लैब AGI (आर्टिफिशियल जेनरल इंटेलिजेंस) यानी इंसानी स्तर की बुद्धिमत्ता वाली AI विकसित करने की दिशा में गूगल की सबसे बड़ी कोशिशों का नेतृत्व कर रही है।

    हाल ही में Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में डेमिस हसबिस ने कहा कि AGI को हकीकत में बदलने में अब एक दशक से भी कम का समय लग सकता है। उन्होंने प्रसिद्ध टेक पॉडकास्ट "Hard Fork" में कहा कि आने वाले 5 से 10 वर्षों में AI नौकरियों को पूरी तरह से बदल सकता है। उनका कहना है, "जैसे इंटरनेट ने मिलेनियल्स को और स्मार्टफोन ने Gen Z को परिभाषित किया, वैसे ही जनरेटिव AI, Gen Alpha की पहचान बनने वाला है।"

    डेमिस हसबिस ने युवाओं से अपील की कि वे AI टूल्स और तकनीकों को अभी से सीखना शुरू करें। उन्होंने कहा, "जो भी AI के साथ हो, अगर आप इसे समझते हैं और इसका इस्तेमाल करना जानते हैं, तो आप हमेशा आगे रहेंगे।" उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे खुद को "टेक्नोलॉजी निंजा" बनाएं और "सीखने की कला" को अपनाएं, क्योंकि यही उन्हें तेजी से बदलती दुनिया में टिकने में मदद करेगा।

    और पढ़ें...