iPhone: इतने तापमान में दुरुस्त रहेगी आईफोन की बैटरी, एपल के सुझावों को न करें नजरअंदाज

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 24 Jun 2024 07:58 PM IST
सार

अगर आपके पास आईफोन है तो इस प्रचंड गर्मी में बैटरी को कितने तापमान तक आसानी से रखा जा सकता है। एपल ने यूजर्स को आईफोन की बैटरी दुरुस्त रखने के लिए कई सुझावों के बारे में बताया है।

विज्ञापन
what apples recommended temperature for iphone best battery performance
iPhone - फोटो : Freepik

    विस्तार

    देश में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है, खासकर उत्तरी हिस्से में पारा लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ कर रहे हैं। हीटवेव से बचने के लिए लोग घर से बाहर निकलने से पहले पानी और खुद को ढकने के लिए कुछ न कुछ साथ लेकर चल रहे हैं। इतनी गर्मी में फोन भी गर्म हो जाता है, ऐसे में फोन की क्षमता और बैटरी पर भी बुरा असर पड़ता है। इसी बीच एपल ने आईफोन की बैटरी क्षमता को ठीक रखने के लिए तापमान को लेकर सुझाव दिया है। एपल ने बताया कि आईफोन की बैटरी कितने तापमान में सही तरीके से काम कर सकती है।

    एपल ने अपने सुझाव में बताया है कि आईफोन को कितने तापमान के लिए डिजाइन किया गया है। एपल के मुताबिक, आईफोन की बैटरी 0 से लेकर 35 डिग्री तक के तापमान में सामान्य तौर पर काम कर सकती है। अगर इस तापमान से ऊपर की कंडीशन में आईफोन रहेगा तो फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ेगा और क्षमता में गिरावट आएगी। साथ ही बैटरी हमेशा के लिए भी खराब हो सकती है। एपल द्वारा दिए गए सुझाव से ऊपर के तापमान पर आईफोन का सॉफ्टवेयर भी खराब हो सकता है। ऐसे में अगर आईफोन लगातार लंबे समय तक ऐसे तापमान में रहेगा तो बैटरी फट भी सकती है।

    विज्ञापन

    वहीं, एपल ने यह भी बताया है कि आईफोन की बैटरी को ठंडे मौसम में भी दिक्कत हो सकती है। एपल के मुताबिक, अगर आईफोन की बैटरी बहुत कम तापमान में ज्यादा समय तक रहेगी तो बैटरी की कंडीशन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें