Google Maps: गूगल मैप्स पर अपनी पसंदीदा जगह को मिनटों में करें सेव, बार-बार खोजने से मिलेगा छुटकारा
सार
गूगल अपने एप्स में कई तरह की सुविधाएं देता है। ऐसे में गूगल मैप्स में एक कमाल की सुविधा मिलती है। किसी भी लोकेशन को एक बार सेव करने के बाद उसे बाद में कभी भी आसानी से तलाशा जा सकता है। जानिए मोबाइल और डेस्कटॉप पर कैसे करें लोकेशन को सेव।
विज्ञापन

विस्तार
अगर किसी रास्ते की जानकारी लेनी हो या फिर कोई पता तलाशना हो। सबसे पहले गूगल मैप्स की याद आती है और लोगों को आसानी से अपनी मंजिल का पता मिल जाता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि लोग पहले से किसी जगह पर गए हुए होते हैं, मगर उन्हें वहां का रास्ता याद नहीं रहता है। ऐसे में अगर गूगल मैप्स पर किसी जगह को सुरक्षित कर लिया जाए तो फिर कभी भी वहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। गूगल मैप्स में इसके लिए सेव फीचर मिलता है।
- किसी ब्राउजर में सबसे पहले गूगल मैप्स को खोलें और https://maps.google.com/) पर जाएं।
- इसके बाद जिस लोकेशन को सेव करना चाहते हैं, उस जगह को खोजें फिर चहेती लोकेशन पर क्लिक करें।
- फिर आपको मैप्स में जगह के नाम पर क्लिक करके उसे मार्क करना है।
- इसके बाद पॉप पप मेन्यू में जगह की सारी जानकारी आ जाएगी।
- पॉप अप विंडो में या फिर पत्ते वाली जगह पर सेव का विकल्प मिल जाएगा।
- ऐसा करने के बाद उस लोकेशन को सेव कर सकते हैं। इसके बाद पहले से बनी लिस्ट और वांट टू गो में जाकर उस जगह को नई लिस्ट में जोड़ सकते हैं।
- सबसे पहले मोबाइल में गूगल मैप्स खोलें और जिस जगह को सेव करना चाहते हैे, उसे तलाशें।
- गूगल मैप्स में उस जगह को सर्च करें।
- इसके बाद मैप्स पर उस जगह को मार्क करने का विकल्प मिलेगा। ऐसा करने के बाद उस लोकेशन की सारी जानकारी मिल जाएगी।
- फिर स्क्रीन के नीचे बुकमार्क आइकन या फिर सेव लोकेशन का विकल्प मिल जाएगा।
- आप अपनी मर्जी से लोकेशन को सेव कर सकते हैं या फिर किसी नई लिस्ट में उस जगह का नाम जोड़ सकते हैं।