वोडाफोन दे रहा 2200 रुपए का कैशबैक, ये है इसे पाने का तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 01 Dec 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Offering 2200 Rupees Cashback on entry-level Micromax 4G Smartphones
Vodafone

    वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को स्मार्टफोन बनाने वाली घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी की है। इसके तहत माइक्रोमैक्स के चुनिंदा एंट्री लेवल 4G स्मार्टफोन खरीदने पर कैशबैक दिया जाएगा। दोनों कंपनियों ने सबसे पहले माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा स्मार्टफोन के लिए साझेदारी की थी। नए ऑफर के तहत माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस, माइक्रोमैक्स भारत 3, माइक्रोमैक्स भारत 4 और माइक्रोमैक्स कैनवास 1 स्मार्टफोन पर वोडाफोन की ओर से 2200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा।

    ये है ऑफर की शर्त

    Micromax Bharat 2 Ultra
    Micromax Bharat 2 Ultra

    ऑफर का लाभ केवल वोडाफोन के वर्तमान और नए ग्राहक ही ले सकते हैं। यानी आप नया वोडाफोन सिम लेकर भी इसका फायदा ले सकते हैं। ग्राहकों को फोन लेने के बाद इसमें 36 महीनों तक रिचार्ज कराना होगा। इस रिचार्ज का टोटल 150 रुपए प्रतिमाह से कम नहीं होना चाहिए।

    विज्ञापन

    पढ़ें: रिलायंस जियो का 149 या एयरटेल व वोडाफोन का 199, जानिए कौन सा प्लान है बेहतर

    पहले 18 महीनों के बाद ग्राहक को पहले 900 रुपए कैशबैक मिलेगा, फिर आगे के 18 महीनों के बाद बाकी बचे 1300 रुपए कैशबैक के रूप में मिलेंगे। यह कैशबैक वोडाफोन M-Pesa वॉलेट के जरिए मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें