रिलायंस जियो का 149 या एयरटेल व वोडाफोन का 199, जानिए कौन सा प्लान है बेहतर

टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो के आ जाने के बाद से ही सभी कंपनियों के बीच डाटा वॉर छिड़ गया था। ऐसे में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी जियो से मिलते-जुलते किफायती प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो का सबसे किफायती प्लान 149 रुपए का है तो एयरटेल और वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहकों के लिए 199 रुपए का प्लान है। यहां हम इन्हीं तीन प्लान की तुलना करने जा रहे हैं-

वोडाफोन - 199 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज
इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग के साथ 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसकी वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा वॉयस कॉलिंग में एक दिन के लिए 250 मिनट और एक हफ्ते में 1000 मिनट की लिमिट है। इसके बाद 30 पैसे/मिनट का चार्ज लगाया जाएगा।

एयरटेल- 149 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज
इसकी वैधता 28 दिन है, जिसमें 300 एमबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल व एसडीटी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि 300एमबी डेटा 4जी यूजर्स को मिलेगा, जबकी अन्य यूजर्स सिर्फ 50 एमबी डाटा का लाभ ही ले पाएंगे।