UPI Tips: बार-बार अटक जा रहा है यूपीआई पेमेंट? इन पांच बातों का रखें ध्यान
कई बार बैंक के सर्वर के डाउन होने की वजह से तो कई बार कमजोर इंटरनेट की वजह से पेमेंट अटक जाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपसे UPI पेमेंट के साथ होने की कुछ दिक्कतों और उनके समाधान के बारे में बातें करेंगे।

विस्तार
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में हो रहा है। भले ही UPI की शुरुआत भारत से हुई लेकिन धीरे-धीरे पूरी दुनिया इसे स्वीकार कर रही है। UPI की पहुंच जन-जन तक हो चुकी है, लेकिन इसके साथ दिक्कतें भी बहुत हैं। पहली दिक्कत पेमेंट के अटकने की है। कई बार बैंक के सर्वर के डाउन होने की वजह से तो कई बार कमजोर इंटरनेट की वजह से पेमेंट अटक जाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपसे UPI पेमेंट के साथ होने की कुछ दिक्कतों और उनके समाधान के बारे में बातें करेंगे।
कई बैंक इसलिए भी पेमेंट को होल्ड पर रख देते हैं, क्योंकि रोज की लिमिट खत्म हो जाती है। उदाहरण के तौर पर यदि आपके पास जनधन खाता है तो आप एक महीने में सिर्फ 6 यूपीआई ट्रांजेक्शन ही कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य अकाउंट के लिए रोज के लिए 1 लाख की लिमिट है। यदि लिमिट खत्म हो जाती है तो आपका होल्ड पर जा सकता है।
कई बार बैंक के सर्वर की वजह से परेशानी होती है। इस परेशानी से बचने के लिए एक यूपीआई आईडी के साथ एक से अधिक बैंक अकाउंट को लिंक करें। यदि आपके पास एक ही बैंक अकाउंट है तो इसका कोई समाधान नहीं है। दो अकाउंट को लिंक करने का फायदा यह होगा कि यदि एक बैंक का सर्वर डाउन है तो दूसरे से पेमेंट हो सकेगी।
- YouTube Update: अब नॉन प्रीमियम यूजर्स को भी मिलेगा यह फीचर, पहले सिर्फ प्रीमियम के लिए ही था
- फरवरी 2024: इस महीने WhatsApp में आए ये चार कमाल के फीचर, आपने चेक किया क्या?
- सावधान: Tumblr और WordPress एआई कंपनियों को बेचेंगे आपका डाटा, ट्रेनिंग के लिए होगा इस्तेमाल
- WhatsApp: व्हाट्सएप में आया नया फीचर, अब तारीख से सर्च कर सकेंगे मैसेज