फरवरी 2024: इस महीने WhatsApp में आए ये चार कमाल के फीचर, आपने चेक किया क्या?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Feb 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp top features annunced in February 2024 all details is here
WhatsApp top features - फोटो : Amar Ujala

    आप में से सभी लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते होंगे। WhatsApp आज दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल तक WhatsApp का ही इस्तेमाल हो रहा है। बहुत ही आसान शब्दों में कहा जाए तो WhatsApp आज आधिकारिक कम्युनिकेशन का एक बड़ा और प्रमुख माध्यम हो गया है। कंपनी भी WhatsApp के यूजर्स एक्सपेरियंस को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको फरवरी 2024 में WhatsApp में आए सभी फीचर्स की जानकारी देंगे। इसके अलावा उन फीचर्स के बारे में भी बताएंगे जो अभी बीटा टेस्टिंग में हैं।

    WhatsApp search by date
    WhatsApp search by date - फोटो : अमर उजाला

    सर्च बाय डेट

    दुनिया के सबसे बड़े मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp में एक बड़ा फीचर आया है। अब आप किसी ग्रुप या पर्सनल चैट के मैसेज को तारीख के हिसाब से सर्च कर सकेंगे, हालांकि यह थोड़ा मुश्किल भी है, क्योंकि तारीख से सर्च करने के लिए मैसेज वाले तारीख को याद रखना होगा। इसके मुकाबले कीवर्ड सर्च बेहतर है। WhatsApp का यह अपडेट रोलआउट हो गया है। यदि आपको यह अभी तक नहीं मिला है तो आप अपने WhatsApp एप को अपडेट करें। उसके बाद आपको यह फीचर दिख जाएगा।

    Dual WhatsApp in One App
    Dual WhatsApp in One App - फोटो : अमर उजाला

    एक एप में दो अकाउंट

    यदि आपको भी इस बात से शिकायत थी कि दुनिया के सबसे बड़े इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp एप में अकाउंट स्विच करने यानी मल्टी अकाउंट की सुविधा नहीं है तो आपके लिए गुड न्यूज है। WhatsApp ने अब मल्टी अकाउंट का अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें