5G Network:स्मार्टफोन में आ रही है 5जी नेटवर्क की समस्या? बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इन उपायों को अपनाएं

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 20 Apr 2024 04:01 PM IST
सार

देश में अधिकतर जगहों पर 5जी सेवा शुरू हो गई है। मगर फिर भी काफी लोग स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क के लिए परेशान रहते हैं। जानिए कैसे इस परेशानी को दूर करें।

विज्ञापन
Trouble connecting to 5G network the ways to get faster connectivity on smartphone
5G Network - फोटो : istock

    विस्तार

    स्मार्टफोन में बड़े-बड़े अपडेट के साथ लोगों को कई तरह के नए फीचर्स मिल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ, जब से 5जी नेटवर्क आया है, तभी से स्मार्टफोन की स्पीड काफी बढ़ गई है। हालांकि, अभी भी 5जी नेटवर्क का विस्तार जारी है। ऐसे में काफी लोगों को 5जी स्पीड सही से नहीं मिलती है। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं तो आपको इस खबर को पढ़ना चाहिए।

    हर 5जी स्मार्टफोन 5जी नेटवर्क को सही से नहीं संभाल पाता है। देश में एयरटेल एनएसए 5जी नेटवर्क देता है। वहीं, जियो एसए तकनीक पर काम करता है। कुछ पिछली जेनरेशन के 5जी डिवाइस में 5जी एसए तकनीक नेटवर्क काम नहीं करता है। फोन 5जी नेटवर्क को एयरटेल सिम के साथ सपोर्ट करता है, मगर जियो सिम के साथ सही से काम नहीं करता है।

    विज्ञापन

    कई बार फोन में दिया गया फोन स्लॉट 5जी नेटवर्क के साथ तालमेल नहीं बैठा पाता है। कई फोन में सिर्फ सिंगल सिम 5जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। ऐसे में हमेशा 5जी सिम के लिए सही स्लॉट का चुनाव करें। अधिकतर फोन में प्राइमरी तौर पर 5जी नेटवर्क स्लॉट दिया गया होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें